Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सुल्तानपुर:सम्पूर्ण समाधान दिवस!शिकायतें लम्बित पाये जाने पर तीन अधिकारियों को चेतावनी

ख़ुर्शीद खान
सुलतानपुर। जिलाधिकारी  हरेन्द्र वीर सिंह ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस वर्तमान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारी सम्पूर्ण समाधान दिवस को पूरी गम्भीरता से लेते हुये शिकायतों का एक सप्ताह के अन्दर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि शिकायतें डिफाल्टर श्रेणी में न आने पायें। जिलाधिकारी आज लम्भुआ में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायतें सुन रहे थे। जिलाधिकारी ने कहा कि आई.जी.आर.एस. पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा मा. मुख्यमंत्री जी द्वारा की जा रही है। सभी अधिकारी प्रत्येक कार्य दिवस पर कार्यालय पहुंचने पर सबसे पहले कम्प्यूटर खुलवाकर आई.जी.आर.एस. पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों को देखे तथा निर्धारित समयसीमा के अन्दर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया कि शिकायतें डिफाल्टर श्रेणी में न आने पायें। उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण हेतु अधिकारी मौके पर जायें तो दोनों पक्षों को सुनकर शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। इस सम्बन्ध में शिकायतकर्ता के साथ उनके आसपास के लोगों अथवा प्रधान का भी मोबाइल नम्बर नोट करें और रजिस्टर में दर्ज करें, जिससे शिकायतों के निस्तारण की क्रास चेकिंग की जा सके। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण से शिकायतकर्ता की संतुष्टि आवश्यक है। सम्पूर्ण समाधान दिवस में आज कुल 237 शिकायतें हुई, जिनमें से 20 शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ। जिलाधिकारी ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि आज प्राप्त शिकायतों का एक सप्ताह के अन्दर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त एवं लम्बित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की, जिसमें तीन विभागों मण्डी समिति, जिला पंचायत तथा ग्रामीण अभियन्त्रण सेवा से सम्बन्धित शिकायतें लम्बित रही। जिलाधिकारी ने इनसे सम्बन्धित तीनों अधिकारियों सचिव मण्डी समिति, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत तथा अधिशाषी अभियन्ता ग्रामीण अभियन्त्रण सेवा को चेतावनी देते हुये लम्बित शिकायतों को तीन दिवस के अन्दर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिये। 
    सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक अमित वर्मा ने पुलिस तथा मुख्य विकास अधिकारी रामयज्ञ मिश्र ने विकास से सम्बन्धित शिकायतों व उपजिलाधिकारी लम्भुआ सलिल पटेल ने राजस्व से सम्बन्धित शिकायतों को सुना एवं सम्बन्धित को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिये

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे