राकेश गिरी
बस्ती । बस्ती जिले के किसान पी जी कॉलेज में दिव्य प्रेम सेवा मिशन हरिद्वार के द्वारा आयोजित चाणक्य नाटक का मंचन किया गया।कार्यक्रम की प्रस्तुति टी वी कलाकार मनोज जोशी द्वारा किया गया।जिसमें बस्ती सहित कई जिलों के लोगो ने भाग लिया । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ल रहे जबकि कार्यक्रम में सांसद जगदम्बिका पाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीराम चौहान, गोरक्षप्रान्त अध्यक्ष उपेन्द्र शुक्ल,पूर्व जिलाध्यक्ष, यशकांत सिंह,दयाशंकर मिश्र,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति त्रिपाठी,प्रदेश मंत्री कामेश्वर सिंह,कार्यक्रम संयोजक संजय चतुर्वेदी,सहित दर्जनों भाजपा नेता और हजारो की संख्या में दर्शकों ने मंचन का आनन्द लिया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ