गाय का दूध शिफा, घी, दवा और मांस है बिमारी
लेह लद्दाख से निकली गौ-सेवा सद्भावना पद यात्रा का बेल्हा में हुआ स्वागत।
शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़। गाय किसी सम्प्रदाय विशेष की नही अपितु पूरे विश्व की माता है। पैगम्बर हजरत मोहम्मद ने कहा है कि गाय का दूध शिफा है, घी दवा है, और इसका मांस बीमारी है।
उक्त बातें गौ सेवा संदेश देने और समाज में आपसी भाईचारा व सौहार्द कायम करने के उद्देश्य से भारत परिक्रमा, गौ सेवा सदभावना पद यात्रा पर निकले प्रसिद्ध विचारक गौ-कथा वाचक मो0 फैज खाॅंन ने नगर के बाबागंज स्थित होटल स्नेह में पत्रकारों से रूबरू होते हुये कही उन्होनें कहा कि ईसा मसीह का जन्म गौशाला में हुआ, भगवान श्री कृष्ण की लीलाएं गऊओं के पीछे और भगवान का राम का अवतार गौ कृपा से हुआ।
दश गुरू तीर्थांकर तमाम नदी पैगम्बर अवतारों में गौ सेवा का संदेश दिया है तो फिर देश दुनिया में गौ हत्या क्यों हो रही है। मूल रूप से रायपुर छत्तीसगढ़ के निवासी मो0 फैज खाॅंन राजनीति विज्ञान का व्यख्यता रहे और गिरीश पंकज जी की उपन्यास एक गाय की आत्मा कथा पढ़कर यह प्रेरणा ली और पिछले पांच सालों से पूर्ण कालिक गौ-सेवा का शुभारंभ किया।
वीडियो
उक्त गौ-सेवा सद्भावना पद यात्रा लेह लद्दाख से सिंधु का जल लेकर 24 जून, 2017 से शुरू हुई, जो जम्मू कश्मीर, हिमांचल प्रदेश, चंडीगढ़, उत्तराखंण्ड होते हुए उत्तर प्रदेश के अन्य जनपदों से गुजरते हुए रविवार को 106 दिन में 1800 किमी0 पद यात्रा कर प्रतापगढ़ जनपद पहुंची जहां पर भव्य स्वागत किया गया। यात्रा पूर्वी भारत होते हुए कन्या कुमारी जाएगी और पश्चिमी भारत से होते हुए कन्या कुमारी से अमृतसर में इसका समापन समस्त नदियों के जल के विर्सजन के साथ समापन होगा। पत्रकारों से रूबरू होते हुए गौ-कथा वाचक मो0 फैज खाॅंन ने कहा कि यह यात्रा इस लिए है कि हम गौ की सेवा करते हैं और गाय हमारी रक्षा करती हैं। सद्भावना गाय के नाम पर हिंसा, दंगा, नफरत नही होनी चाहिए बल्कि प्रेम भाईचारा व सद्भावना होना चाहिए।
वीडियो
उन्होनें कहा कि समस्त धर्म पुरूषों ने धर्म व सत्य के प्रचार-प्रसार के लिए पद यात्राएं की हैं। उसी परम्परा में योगदान देने हेतु उक्त यात्रा की जा रही है। उन्होंने कहा कि वेद में गाय को विश्व की माता कहा गया है। अपने पद यात्रा के दौरान फैज खाॅंन गौ की महत्ता बताने के साथ-साथ जगह-जगह आयोजित गोष्ठीओं के माध्यम से जल संरक्षण, वृक्षारोपण, बेटी बचाओं, स्वच्छता के लिए लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकार वार्ता के दौरान भारत में गौ-हत्या पर व मांस निर्यात पर पूर्ण प्रतिबंध्ंा लगाये जाने के वकालत करते हुए गाय के नाम पर राजनीति बंद करने की अपील की। उन्होनें बताया कि गाय के स्वास्थ्य, कृषि, पर्यावरण और समाज महत्व को जन-जन तक पहुंचाने हेतु यह यात्रा की जा रही है।
उक्त यात्रा इलाहाबाद, काशी, चंदौली, गाजीपुर, बलिया होते हुए बिहार में प्रवेश करेगी। यह यात्रा 600 दिन में 12000 किमी0 की दूरी तय कर अमृतसर मंे सभी नदियों के जलों को विसर्जित कर समापन किया जाएगा। पत्रकार वार्ता के दौरान अविनाश चन्द्र त्रिपाठी भी मौजूद रहे। इसके पूर्व रविवार को संाय कालीन नगर के भदरी हाउस स्थित पत्रकार डाॅ0 अमित पाण्डेय के आवास पर एक गौ-गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में गौ-कथा वाचक मो0 फैज खांन रहे। इस मौके पर ओम प्रकाश पाण्डेय, आचार्य ओम प्रकाश मिश्र, अनूप पाण्डेय, अनिल त्रिपाठी, अरूण त्रिपाठी, मनोज ब्रम्हचारी समेत तमाम लोग मौजूद रहें। वहीं नगर के स्नेह होटल पहुंचने पर भाजपा नेता गिरधारी सिंह, विष्णु खण्डेलवाल, अविनाश चन्द्र त्रिपाठी, जावेद अख्तर एडवोकेट, शिवेश शुक्ल एडवोकेट, सैयद मशनून समेत आदि लोगों ने गौ-कथा वाचक मो0 फैज खांन का स्वागत किया।




एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ