गोण्डा। दशकों से किराये के भवन में चल रहे खोरहंसा पुलिस चैकी का नये भवन में स्थानान्तरित कर पुलिस अधीक्षक ने फीता काट कर उद्घाटन किया।
इस अवसर पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार सिंह ने चैकी भवन के निर्माण में स्थानीय जनता गण मान्यों का आभार व्यक्त किया कहा स्थानीय लोगों के सहयोग से ही चैकी को स्वयं की भूमि और स्वयं का चैकी भवन निर्माण सम्भव हो पाया है। श्री सिंह ने चैकी इन्चार्ज रतन कुमार पाण्डेय की भूरी-भूरी प्रशंसा की और कहा इसके लिए रतन पाण्डेय भी धन्यवाद के पात्र है। इनके कुशल नेतृत्व और परिश्रम से चैकी भवन का निर्माण हो पाया है। कार्यक्रम का संचालन सालपुर चैकी इन्चार्ज मनोज कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम में पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर भरत लाल यादव, कोतवाली देहात निरीक्षक सुनील राय, नगर कोतवाल अशोक कुमार सिंह, थानाध्यक्ष नवाबगंज वेद प्रकाश श्रीवास्तव, थानाध्यक्ष उमरी बेगमगंज मनोज कुमार राय, पीआरओ आर0पी0 सिंह आदि मौजूद रहें।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ