शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़। लालगंज तहसील समाधान दिवस मे मंगलवार को कुल पचासी शिकायतें दर्ज हुई। इसमे राजस्व की 19, पुलिस 35, विकास 16, समाज कल्याण 04 व शिक्षा 01 तथा अन्य 10 रही। इनमें ज्यादातर फरियादी जमीनी विवाद को लेकर अफसरों के समक्ष हलाकान दिखे। अधिवक्ताओं तथा व्यापारियों ने कस्बे मे इधर बिजली की आपूर्ति मे कटौती को लेकर शिकायत दर्ज करायी। वहीं फरियादियों ने पटटे की जमीन पर अतिक्रमण तथा सार्वजनिक मार्गो पर भी अवैध कब्जे के साथ अन्य परेशानियों को लेकर शिकायती प्रार्थना पत्र सौपें। समस्याओं की सुनवाई करते हुये तहसीलदार ओमप्रकाश पाण्डेय ने मातहत अफसरों को समाधान दिवस के तहत आये प्रार्थना पत्रों के सप्ताह भर के भीतर निस्तारण के निर्देश दिये। इस मौके पर नायब तहसीलदार सुशील कुमार, सीडीपीओ अनुपम मिश्रा, अवर अभियंता सुभाष शर्मा, महेन्द्र श्रीवास्तव आदि रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ