Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़:छः सूत्रीय मांगों को लेकर लेखपालों ने दिया धरना, कामकाज का किया बहिष्कार



शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़। लेखपालों ने अपनी छः सूत्रीय मांगो को लेकर लालगंज तहसील मुख्यालय पर मंगलवार को धरना प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी किया। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले लेखपालों ने पुरानी पेंशन की बहाली, लैपटॉप एवं स्मार्टफोन उपलब्ध कराये जाने व एसीपी विसंगति दूर किये जाने तथा पदनाम राजस्व निरीक्षक करते हुये वेतनमान ग्रेड पे मे अटठाईस सौ रूपये की बढ़ोत्तरी एवं राजस्व निरीक्षकों की प्रोन्नति मे पचीस प्रतिशत पदों पर सीधी भर्ती को समाप्त किये जाने आदि से जुड़ी मांगों को लेकर डीएम को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। कार्य बहिष्कार के चलते लेखपालों ने आय जाति तथा निवास प्रमाण पत्र जारी करने मे असहयोग भी किया इससे तमाम फरियादियों को कठिनाइयो का सामना करना पड़ा। धरना प्रदर्शन का नेतृत्व संघ के तहसील अध्यक्ष पन्ने लाल पाल, महिपाल, रामचंद्र त्रिपाठी, श्यामलाल, पवन कुमार, लालता प्रसाद, प्रेमदास आदि रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे