लालगंज प्रतापगढ़। तहसील क्षेत्र के पतुलकी के पाण्डेय के पुरवा मे मंगलवार को दिन मे ग्यारह बजे अचानक आगजनी से चार घरों की गृहस्थी जलकर खाक हो गयी। गांव की रामावती सिंह खाना बनाकर चूल्हे की आग बुझाना भूल गयी। चूल्हे की आग की चिंगारी अचानक घर मे फैल गयी और बगल के जयकरन सिंह तथा गजराज सिंह व इंद्रजीत सिंह के भी छप्परनुमा मकान को गिरफ्त मे ले लिया। आगजनी की घटना मे चार घरों की गृहस्थी पूरी तरह नष्ट हो गयी। परिजनों के शोरगुल पर ग्रामीणों तथा सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ