लालगंज प्रतापगढ़। कोतवाली क्षेत्र के तेलियन का पुरवा केदौरा गांव मे किशोरी के साथ छेडछाड का मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता की मां निशा गौतम ने दी गई तहरीर मे कहा है कि बीती चौदह अक्टूबर को रात आठ बजे गांव के रामबली तथा दसाराम व मुकेश कुमार एवं इंद्रपाल दरवाजे पर चढ़ आये तथा मारपीट करने लगे। विरोध जताने पर आरोपियों ने मारपीट करते हुये घर मे घुस गये तथा आरोपी इंद्रपाल ने उसकी पुत्री अंशू का कपड़ा फाड़ते हुये छेड़छाड़ शुरू कर दिया। तहरीर मे कहा गया है कि आरोपियों ने मां बेटी को लाठी डंडे तथा फरसे से मारकर चुटहिल कर दिया। शोर सुनकर गांव के लोग दौडे तो आरोपी जानलेवा धमकी देते भाग निकले। पीड़िता ने रानीगंज कैथौला पुलिस चौकी मे प्रार्थना पत्र दिया किंतु जांच के नाम पर चौकी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। मंगलवार को पीड़िता कोतवाली पहंुची तब तहरीर के आधार पर गांव के रामबली गौतम समेत चार के खिलाफ छेडछाड तथा जानलेवा धमकी व मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ