Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ:भाकपा ने ब्लाक का घेराव कर,खण्ड विकास अधिकारी को सौपा ज्ञापन



शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ । भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओ ने जिले के सागीपुर ब्लाक का घेराव कर मॉगो का ज्ञापन  खण्ड विकास अधिकारी को  सौपा । इस मौके पर ब्लाक परिसर में सभा भी हुई जिसकी अध्यक्षता राम लखन सिंह व संचालन चन्द्रभान सिंह ने किया। जनसभा को सम्बोधित करते हुए भा0क0पा0 के जिला मंत्री राम बरन सिंह ने कहा कि आदर्श विधायक विधान सभा कहे जाने वाले क्षेत्र रामपुर खास में आज भी 70 साल आजादी के बाद उमरार ग्राम पंचायत के तमाम पुरवा घोरहा, पण्डित का पुरवा, ठकुराइन का पुरवा, मिश्रन का पुरवा धुन्धा का पुरवा, खरगिन का पुरवा, भगवानदी का पुरवा, इलाही का पुरवा, मियां का पुरवा ग्रामों में बिजली, पानी, शौचालय, रास्ता व विद्यालय ,जाब कार्ड,की गम्भीर समस्या है।ग्रामीण जनता के बार-बार शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं है।  ग्राम मजदूर व मजबूर जनता अपने हक के लिए  ब्लाक पर प्रदर्शन व सभा करके अपनी बात जिला प्रशासन का काम करेगी। मुख्य वक्ता के रूप में मजदूर नेता कामरेड हेमन्त नन्दन ओझा ने कहा कि भ्रष्ट व्यवस्था के चलते भ्रष्टाचार पनप रहा है।
जिसको मजदूरों, मजलूमों को अपने हक लिए लाल झण्डा लेकर जुझारू आन्दोलन खड़ा करना होगा। उन्होने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की सरकार आज जनता के मूल मुद्दे मॅंहगाई, भ्रष्टाचार, शिक्षा, रोजगार के मुद्दे से भटक गई है । उन्होने कहा कि हम जनता के मूल मुद्दे के लिए संघर्ष करेंगे।  साथी राजमणि पाण्डेय ने उपस्थित महिलाओं, किसानों, मजदूरों को अपने हक के लिए आन्दोलन करने को कहा, तभी हमारी मांॅगे मानी जायेंगी।सभा को कमरूद्दीन, सत्यदेव सिंह, राजेन्द्र सिंह, राजेष सिंह आदि ने भी सम्बोधित किया।इस अवसर पर राज भवन चैहान,अनोखे लाल,बृजलाल सरोज,राज कुमार गुप्ता,धर्मराज सरोज राम सुन्दर मिश्रा,आदि सैकडो ग्रामीण व महिलाये उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे