Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ:जेई ने जबरन काटा बिजली कनेक्शन

काल्पनिक फोटो

मारपीट, तोडफोड व चोरी का आरोप
शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ । दुकान पर अचानक पहुचे बिजली विभाग के कर्मचारियों ने दुकान पर बैठे कर्मचारियों को धक्का देकर बाहर कर दिया । आरोप है कि जेई व  साथ आए लोगो ने जबरन बिजली का केबिल काट दिया । आरोप है कि आए लोगो ने दुकान पर कार्य कर रहे कर्मचारियों के साथ मारपीट व दुकान में तोडफोड कर चोरी की । पुलिस द्वारा मामले मे कार्यवाही न होने पर पीडित ने डीएम, एसपी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है । नगर कोतवाली के सिविल लाइन्स में श्याम बहादुर सिह ने भदौरिया इलेक्ट्रिकल्स के नाम पर दुकान खोल रखा है । आरोप है कि सोमवार को दिन में करीब एक बजे श्याम बहादुर सिह अपने दो कर्मचारियों के साथ काम कर रहे थे कि इसी बीच दहिलामऊ विघुत उपकेन्द्र पर तैनात जेई विजय कुमार मौर्य व राहुल, शिवचरन, लखन एंव अन्य अपने साथिओं के साथ आए और जबरन केबल काट दिया । आरोप है कि कर्मचारियों के साथ मारपीट की दुकान मे तोड फोड कर दुकान से 1250 रूपये नगदी उठा ले गये । मामले पीडित ने सिविल लाइन्स चौकी पर शिकायत की वहॉ से कार्यवाही न होने पर पीडित ने शासन - प्रशासन को शिकायती पत्र भेज कर न्याय की गुहार लगाई है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे