Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोंडा:आभूषण समेत तीन लाख की चोरी, जाँच में जुटी मनकापुर पुलिस


गोंडा। बुधवार को छोटी दीवाली की रात अज्ञात चोरों ने एक घर मे घुस कर अलमारी व संदूक में रखे जेवरात, नगदी, कपड़े लाखों का सामान पार कर दिए। सुबह जब घर वाले सो कर उठे तो खिडकी खुली मिली और घर मे रखे समान गायब थे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
  मनकापुर कोतवाली क्षेत्र झलहा अशरफपुर गांव के रहने वाले विजय तिवारी पुत्र शरद कुमार तिवारी ने गुरुवार को पुलिस को दी तहरी में कहा है कि बीती रात उनके घर के छत से आंगन में उतर कर  अज्ञात चोरों ने घर के कमरे में घुस कर अलमारी में रखे सोने की जंजीर, मंगलसूत्र, चार सोने की अगूंठी, पांच जोड़ी पायल, पंद्रह चांदी के सिक्के, दस हजार नगद व चार संदूक उठा ले गए जिसमे माँ के जेवरात, ढ़ाई किलो चांदी व कपड़े रखे थे। विजय त्रिपाठी के बताने के अनुसार नगदी समेत लगभग तीन लाख की चोरी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थित घर से लगभग पांच सौ मीटर की दूरी पर रजया ताल के पास से चार संदूक बरामद की है जिसमे कीमती जेवरात गायब मिले। कोतवाल दद्दन सिंह ने बताया की चोरी के मामले की जांच की जा रही है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे