गोंडा। परसपुर थाना क्षेत्र में खेत मे जानवर चरने के विवाद को लेकर दो पक्ष आपस मे भिड़ गये और जमकर फरसा लाठी चलाया जिस में करीब एक दर्जन लोग घायल हो गये पुलिस ने दोनों तरफ से मार पीट का मुकदमा लिखा है।
परसपुर थाना के उल्टाहवा मांझा गांव की है। वही के निवासी 30 वर्षीय राम लाल की भैंस राज पाल यादव के धान के खेत मे चली गई थी जिसको लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। जिसमें राम लाल, बैज नाथ, गंगा राम पुत्र गण महादेव, पूजा पत्नी राम लाल, इन्दिरा पत्नी गंगा राम 22 वर्षीय देवमती पत्नी राघव राम, 12 वर्षीय गोदना पुत्री महादेव को चोटे आई। दूसरे पक्ष के राजपाल पत्नी कासीराम, कासीराम पुत्र बुद्धि सागर, राजरानी पत्नी राजपाल, रेशमा पत्नी पुत्ती लाल को चोटे आई है।
नगर कोतवाली के बड़गांव निवासी 35 वर्षीय सुरसती पत्नी गोविंद व उस के बेटे 17 वर्षीय नरेंद्र चैहान को वही के कुछ लोगों ने रंजिश में मार पीट कर घायल कर दिया गया।
नरेंद्र चैहान ने बताया कि उसके पास चार हजार नगद रुपये भी थे जिसको वही के लोगों ने छीन लिया। घटना की सूचना कोतवाली में दी गई।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ