Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा:खाद्यान वितरण में गड़बडी की उच्चाधिकारियों से की शिकायत



गोण्डा। मुजेहना ब्लॉक के ग्राम पंचायत पूरेसिधारी के कोटेदार उसमान द्वारा राशन वितरण कार्य मे की जा रही गडबड़ी तथा राशन की कालाबाजारी कर लेने की शिकायत विनय कुमार तिवारी पुत्र दुर्गा प्रसाद तिवारी की अगुवाई मे ग्राम सभा के 28 राशन कार्ड धारकों के संयुक्त हस्ताक्षर से युक्त एक शिकायती पत्र एसडीएम गोण्डा,डीएम गोण्डा, मंडलायुक्त देवीपाटन और मुख्यमंत्री के जनसुनवाई पोर्टल उ0प्रव शासन को करके कोटेदार के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने की माँग की है ।

9 अक्टूबर को 29 राशनकार्ड धारकों के संयुक्त हस्ताक्षर युक्त शिकायती पत्र मे कोटेदार उस्मान के विरुद्ध खाधान्न मिट्टी के तेल वितरण मे काफी अनियमितता , राशनकार्ड धारकों को राशन का वितरण  शासन की मंशानुरुप न करके निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य पर वितरण करना ।राशनकार्ड धारकों द्वारा विरोध करने पर उनसे कोटेदार द्वारा अभद्रता व गाली गलौज देकर कोटे की दुकान से भगा देना आदि आरोप लगाते हुए कार्यवाही किये जाने की माँग की है ।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे