गोण्डा। थाना धानेपुर अन्तर्गत ग्राम सभा डबरीकला के मजरे खमरौनी मे विगत शनिवार 14 अक्टूबर को जमीनी विवाद मे हुए तेजाब हमले के एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
बताते चलें कि विगत शनिवार को दोपहर 2 बजे के लगभग उपरोक्त ग्राम मे जमीनी विवाद मे 4 लोगों ने विरोध कर रही कलावती पत्नी रक्षाराम तिवारी उम्र 50 वर्ष को तेजाब से हमला कर गम्भीर रुप से घायल कर दिया था।जिस पर घायल महिला के पुत्र कप्तान तिवारी पुत्र रक्षाराम तिवारी ने अपने ही गाँव निवासी अर्चना पुत्री फौजदार,राजेश व टुनटुन पुत्रगण फौजदार व दूधनाथ पुत्र रामलखन के विरुद्ध शिकायती पत्र दिया था।जिस पर पुलिस ने उपरोक्त चारों अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया था ।रविवार देर सायं क्षेत्राधिकारी मनकापुर शंकर प्रसाद ने घटनास्थल पहुँचकर पीडिता को ढाढस बँधाते हुए थानाध्यक्ष मनीष कुमार पाण्डेय को अभियुक्तों के अतिशीघ्र गिरफ्तार करने का आदेश दिया था।इसीक्रम मे सोमवार को थानाध्यक्ष मनीष कुमार पाण्डेय मय हमराही ने 4 मे से एक अभियुक्त राजेश पुत्र फौजदार को गिरफ्तार कर लिया है।इस सम्बन्ध मे एस.ओ.मनीष कुमार पाण्डेय ने बताया कि शेष बचे तीनों अभियुक्तों को भी अतिशीघ्र गिरफ्तार करने का प्रयास जारी है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ