Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्‍डा:नारी ज्ञानस्थली महाविद्यालय में डांडिया महोत्सव का आयोजन

गोण्‍डा: स्थानीय नारी ज्ञानस्थली महाविद्यालय गोण्डा में डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया , जिसमें 102 से अधिक छात्राओं ने प्रतिभाग किया । प्रतिभागी छात्राओं के समूहों में विजेता समूह को आठ-आठ सौ रुपये का पुरुस्कार  तथा मिसइंडिया को पन्द्ररह सौ रुपये का पुरस्कार प्रदान किया गया।
विजेता समूह में अंग्रेजी विभाग से दिव्या सोनी, नसरुननिशा, अंकिता, वेद्यांशी, कोमलगुप्ता, शिखा,   नवान्शी रही। संगीत विभागसे सोनाली, वन्दना, मानसी, आराधना, श्वैता,महिमा,   साक्षी, प्रिया रही।
 मिस डांडिया बनी अवन्तिका शुक्ला
विजेता समूह और मिस डांडिया का चयन जनपद के प्रतिष्ठित महिलाओं डा. ज्योत्सनाशुक्ला , श्रीमती उर्मिला पाण्डेय, सकीना वारसिया द्वारा किया गया। ये महाविद्यालय मेंनिर्णायक मण्डल के रुप में उपस्थित रहीं। जिसमें डा. ज्योत्सना शुक्ला ने विजेतासमूह और मिस डांडिया को पाॅच-पाॅच सौ रुपये पुरस्कार प्रदान किया और महाविद्यालयको 2100 रुपये सहायता प्रदान किया। महोत्सव में महाविद्यालय के मैनेजमेन्ट कमेटीकी सभी सदस्या दीपाली मोदी, दीपाली अग्रवाल, गुन्जन  शाह, पुष्पा गर्ग इत्यादिउपस्थित रही।
            दीपावली के पूर्व संध्या के अवसर पर महाविद्यालय में छात्राओं का उत्साहदेखते ही बन रहा था । पूरा परिसर डांडिया के ताल से झूम रहा था , हर तरफ रौनक हीरौनक नजर आ रही थी। महाविद्यालय में कुल 10 विभाग है एक कामर्स संकाय है , जोपिछले वर्ष से प्रारम्भ हुआ है।

            महाविद्यालय की संस्थापिका डा. कृष्णा सिन्हा के कर कमलों द्वारा कार्यक्रमका शुभारम्भ किया  गया। सभी छात्राओं ने संस्थापिका से लिपट लिपट के आशीर्वाद लिया, जिसे  देखकर पूरा महाविद्यालय परिवार भाव विभोर मय हो गया। महोत्सव कासंचालन महाविद्यालय की अंग्रेजी विभाग की प्रवक्ता दीप्ति द्विवेदी एवं छात्रा शुभ्रा मिश्राके द्वारा किया गया। महोत्सव में अनुशासन बनाए रखने में छात्र परिषद का विशेषयोगदान  रहा ।


Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे