गोंडा:दीपावली आते ही जुए का कारोबार कोतवाली क्षेत्र में फलने फूलने लगा हैरविवार की शाम प्रभारी निरीक्षक सदानंद सिंह ने मिली गोपनीय सूचना के आधार परभंभुआ पुलिस चैकी के गुरवलिया के पास एक ईंट भट्ठे के निकट चल रहे जुए के अड्डेपर एसआई प्रेमानंद, कौशल किशोर भार्गव व आरक्षी अनिल कुमार सिंह, प्रदीप कुमार,इरशाद प्रसाद व पंकज भार्गव की टीम को छापेमारी करने का निर्देश दिया। मौके परपहुंची पुलिस टीम को देखकर जुआ खेल रहे लोग इधर उधर भागने लगे जिसमें से चारलोगों को पुलिस ने पकड़ लिया तथा मौके से 9 हजार 1 सौ रूपये, ताश की गड्डी वआधादर्जन मोटरसाइकिलें भी बरामद कीं। पकड़े गए लोगों ने अपना नाम इसरारनिवासी बेलहरी, दिनेश कुमार निवासी बरौली बाजार थाना कैसरगंज, अनुज प्रतापसिंह निवासी गुरवलिया व सुरेश निवासी कैथौली बताया। कोतवाल सदानन्द सिंह नेबताया कि पकड़े गए सभी लोगों पर धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रहीहै।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ