गोंडा। नगर पालिका के सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर अनिश्चित कालीनहड़ताल पर चले गये। सोमवार को कर्मचारियों ने नगर पालिका परिसर में बैठक करकेनारे बाजी की तथा कार्य ठप करके हडताल पर जाने की घोंषणा की। सफाई मजदूर संघके मंडल अध्यक्ष महेश वाल्मीकि ने बताया कि करनैलगंज नगर पालिका के सफाईकर्मचारियों की आठ प्रमुख मांगें हैं जिनके सम्बंध में एक माह पूर्व ईओ को ज्ञापनदिया गया था। तब त्योहारों के निपट जाने के बाद मांगों का निस्तारण कराने काआश्वासन दिया गया था। मगर त्योहार निपट जाने के बाद कोई सुनवाई नहीं हो रही है।गत 10 अक्टूबर को एक प्रार्थना पत्र फिर दिया गया जिसमें मांगें न पूरी होने परहडताल पर जाने की चेतावनी दी गई थी उसके बावजूद भी मांग पत्र पर विचार नहींकिया गया। सोमवार को सफाई कर्मचारियों ने नगर पालिका परिसर में ही बैठक कियातथा कार्य बहिष्कार करने का फैसला लिया। मंडल अध्यक्ष ने बताया कि जबतक मांगोंको पूरा नहीं किया जाता है तबतक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। कर्मचारियों ने नगरपालिका कार्यालय के सामने नारेबाजी भी की। मनीष कुमार, राजेश, प्यारेलाल, लुटरुबाल्मीकि, सुनील, कैलाश, पप्पू, अंगनू, रबी, सुरेश, अरुन, सोनू, राकेश, कुंदनलाल,संजय समेत तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ