![]() |
हिन्दू युवा वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष
|
गोण्डा:वर्ष 2018 में मंदिर निर्माण के सम्बन्ध मंे कानून बनेगा और वर्ष में मंदिरका निर्माण अयोध्या में शुरू हो जायेगा। अभी कानून बनाया जाता है तो राज्यसभा मेंबहुमत न होने के कारण पास नही होगा। वर्ष 2018 में राज्य सभा में बहुमत हो जायेगाऔर कानून बन जायेगा तथा 2019 में राम मन्दिर निर्माण शुरू हो जायेगा | आज मुख्यालय के गांधी पार्क स्थित टाउन हाल में हिन्दू युवा वाहिन के जिला स्तरीयसंगठनात्मक समीक्षा बैठक मंे हिन्दू युवा वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष व फैजाबाद, देवीपाटन मण्डल के अध्यक्ष राजदेव सिंह भाग लेने आये थे। मीडिया के सवाल पूछनेपर कि आप संगठन और हिन्दू समुदाय में एका की बात करते है जबकि हिन्दू युवावाहिनी में तोड़-फोड़ मचा हुआ है। इस पर राजदेव ने कहा कि ऐसे लोगों पर जो संगठनमें तोड़ फोड़ व बिखराव कर रहें है इनकी समीक्षा कर चिन्हित किया जा रहा है। अभीहाल में कुछ लोगों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। उन्होंने कहा कि गोण्डा मेंसंगठन अच्छा कार्य कर रहा है। यहाँ के अध्यक्ष को कोई खतरा नहीं है। मन्दिर निर्माणके सम्बन्ध में कहा कि अभी सिया समुदाय सामने आया है और कई संगठन भीआपसी सुलह समझौते से मन्दिर निर्माण के लिए तैयार हो गये है। हम लोगों काप्रयास है कि आपसी सहमति से मंदिर निर्माण हो जाये अन्यथा कानून बना करनिर्माण कराया जायेगा। कानून व्यवस्था के सम्बन्ध में कहा कि ये योगी सरकार हैजिसमें कर्मचारी अपने को किसी पार्टी में नी बांट रखा है। 500 अपराधियों को ऊपरपहुंचाया जा चुका गया है। अभी हाल में मुख्यमंत्री डीजीपी और पुलिस अधिकारियों सेवीडियो कांफ्रेसिंग करके स्पष्ट किया है कि जब पुलिस को पूरा अधिकार दे दिया गया हैफिर ऐसे कोतवाल दरोगा को थाने चैकियों का प्रभार क्यों दिया गया है जो अपराधरोकने में सक्षम नही है। राजदेव ने कहा कि 70 वर्षों से कानून व्यवस्था बिगड़ी हुयी थीजिसको रास्ते पर लाने में समय लग रहा है। उन्होंने कहा कि एक न एक दिन उत्तरप्रदेश में कानून का राज आयेगा और योगी जी इसमें सफल होंगे।
समीक्षा बैठक को जिलाध्यक्ष शारदाकान्त पाण्डेय ने सम्बोधित करते हुए कहा किजिले का संगठन पारदर्शी है। और योगी के नक्शे कदम पर चल रहा है। संगठनमुख्यमंत्री के विश्वास को आंच आने नही देगा। वहीं सुनील दूबे ने लोगों का आवाहनकिया कि संगठन को मजबूत बनाने में सहयोग करें।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ