Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती:मुण्डेरवा में किया जन सम्पर्क कार्यालय का उद्घाटन


शहीद किसानों को किया नमन
राकेश गिरी 
बस्ती ।भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्रनाथ पाण्डेय ने मुण्डेरवा बाजार में पार्टी के जन सम्पर्क कार्यालय का उद्घाटन करते हुये कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की वास्तविक ताकत है। कार्यकर्ताओं के सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं किया जायेगा। बस्ती सदर विधायक दयाराम चौधरी द्वारा भाजपा जन सम्पर्क कार्यालय खोले जाने की सराहना करते हुये डा. पाण्डेय ने कहा कि अन्य जन प्रतिनिधियों को भी इसका अनुकरण करना चाहिये। 
मुण्डेरवा बाजार में प्रदेश अध्यक्ष डा. पाण्डेय ने शहीद किसानों को विधायक दयाराम चौधरी के साथ नमन् किया और सभा को सम्बोधित करते हुये कहा कि भाजपा भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश के साथ ही विकास की गति को तेज करने में जुटी है। अति शीघ्र परिवर्तन दिखने लगेगा। 
भाजपा विधायक दयाराम चौधरी ने पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुये कहा कि उनका सदैव प्रयास रहता है कि जनता के सुख दुःख में शामिल रहूं। मुण्डेरवा चीनी मिल शुरू हो जाने पर इस क्षेत्र का विकास होगा।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र शुक्ल, सांसद हरीश द्विवेदी, विधायक सी.ए. चन्द्र प्रकाश शुक्ल,  रवि सोनकर, सुभाष यदुवंश, शिव कुमार पाठक, अजय सिंह गौतम, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन कसौधन, गोपेश्वर त्रिपाठी, रवि श्रीवास्तव, राजकुमार शुक्ल, जगदम्बा    चौधरी, रामकेश, उदयशंकर, नीरज, सुरेश चौधरी, धर्मराज, गणेश के साथ ही बड़ी संख्या में पार्टी नेता, कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक शामिल रहे। कुसम्हा, ओडवारा, देवरिया, प्लास्टिक काम्पलेक्स, जिगिना के साथ ही स्थान-स्थान पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत कर उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया गया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे