राकेश गिरी
बस्ती । बस्ती उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष आनन्द राजपाल के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा को ज्ञापन देकर गांधीनगर निवासी सुनील कुमार गुप्ता और राजा बाजार निवासी व्यापारी अजय कुमार मद्धेशिया के साथ अधिवक्ता राजेन्द्र कुमार गुप्ता द्वारा मारने पीटने, जान से मारने की धमकी देने के मामले में कार्रवाई की मांग किया।
आनन्द राजपाल ने एसपी को बताया कि सुनील कुमार गुप्ता गांधीनगर में किंग्स गारमेन्ट के नाम से कपड़े की दूकान चलाते हैं, उनके सेल्स टैक्स, जीएसटी आदि का कार्य अधिवक्ता राजेन्द्र कुमार गुप्ता कई वर्षो से देखते हैं। गत 28 सितम्बर को जब सुनील कुमार गुप्ता ने कागजात और उनके रसीद, यूजर आई.डी. पासवार्ड आदि मांगा तो अधिवक्ता राजेन्द्र कुमार भड़क गये और भद्दी-भद्दी गालियां देकर अपने पुत्र हिमांशु कसौधन, हर्षित कसौधन एवं राजेन्द्र कुमार की पत्नी ने बुरी तरह मारा पीटा। किसी तरह से सुनील की जान बची।
व्यापारियों के प्रतिनिधि मण्डल ने पुलिस अधीक्षक को बताया कि अधिवक्ता राजेन्द्र कुमार लगातार दुर्व्यवहार कर रहे हैं। उन्होने पाण्डेय बाजार में आधुनिक जर्दा भण्डार के व्यापारी अजय कुमार मद्धेशिया से 10 हजार रूपये ले लिया और कागजात एवं यूजर आई.डी., पासवर्ड देने से इंकार कर दिया और गाली गुप्ता देकर भगा दिया, कहा कि जो चाहो कर लो, यूजर आई.डी., पासवर्ड नहीं दूंगा। दोनों पीड़ित व्यापारियों ने कोतवाली और पुरानी बस्ती थाने में तहरीर दिया है।
एसपी ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि प्रकरण की जांच कराकर कार्रवाई की जायेगी। व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं होने पायेगा।
प्रतिनिधि मण्डल मंें बस्ती उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के महामंत्री सूर्य कुमार शुक्ल, नगर अध्यक्ष नन्द किशोर साहू, अदालत प्रसाद, परशुराम चौधरी, हिमांशु गुप्ता, मनोज गुप्ता, दिनेश दूबे, वैजनाथ अग्रहरि, कमल जायसवाल, भल्लू, सुनील गुप्ता, देवेन्द्र विश्वकर्मा, विशाल आदि शामिल रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ