राकेश गिरी
बस्ती । मानदेय वृद्धि और सरकारी कर्मचारी घोषित करने की मांग को लेकर प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर आंगनवाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन उ.प्र. का धरना जिलाधिकारी कार्यालय 28 वें दिन मंगलवार को भी जारी रहा। जिलाध्यक्ष फूलमती चौधरी ने आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के साथ रोडवेज तिराहे पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्रनाथ पाण्डेय को 2 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
फूलमती चौधरी ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आश्वासन दिया है कि आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय शीघ्र बढा दिया जायेगा।
जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना, कलम बंद हड़ताल के साथ ही कप्तानगंज, बहादुरपुर, परशुरामपुर, विक्रमजोत, कुदरहा, रामनगर, में परियोजना कार्यालयों पर भी आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां का कलम बंद हड़ताल जारी है।
धरने को एसोसिएशन की गंगोत्री सिंह, मालती देवी, सुनीता देवी, आशा देवी, भागवन्ती, पुष्पलता, सुधा, मालती देवी, सुनीता देवी, बिन्दू सिंह, पदमा गुप्ता, आशा पाण्डेय, कुसुम गुप्ता, आदि ने सम्बोधित किया। मांग किया कि उनकी मांगों को सरकार शीघ्र पूरा करे।
कार्यक्रम में दीप माला चौधरी, कमलावती देवी, सुमित्रा देवी, पुष्पावती, प्रेमलता, रीता पाण्डेय, संजू देवी, श्यामा देवी, प्रभावती देवी, सुमन पाण्डेय, कमला पाण्डेय, शकुन्तला देवी सुधा वर्मा, प्रेमलता, दीप माला चौधरी, कमलावती देवी, सुमित्रा देवी, नीलम पाल, रामा देवी, सम्पता देवी, निर्मला श्रीवास्तव, गीता देवी, शोभावती, सती धामा, चन्द्र किरन, सुशीला देवी, वेदमती देवी, केशमती देवी, जानकी देवी, माया, पूनमलता, विन्दूमती, सरस्वती, ज्ञानती, प्रतिभा गुप्ता, पुष्पा शर्मा, चन्द्रमती चौधरी, राधिका देवी, फूलमती देवी, सुनीता देवी, प्रीती देवी, श्याम शीला, प्रकाशवती, रत्नेश, शीलावती, कंचन पाण्डेय, जगदम्बा देवी, रीता चौधरी, कादम्बरी पाण्डेय, नीरज चौधरी, पार्वती, शकुन्तला वर्मा, रेखा, सविता, रेनू, समुन्द्रावती, राजमती, सुमन बाला, सूर्यमुखी वर्मा, मंजू वर्मा, कुसुम कुमारी, गीता देवी, सुमन यादव, मालती देवी, लक्ष्मीना, रीता पाण्डेय, गेंना देवी, छब्बादेवी, मंजू देवी, कौशिल्या देवी, राधिका देवी, मीरा श्रीवास्तव, बीना देवी, मिथलेश चौधरी, मधु रानी, सुभावती, बबिता, रंजना चौधरी, धनपति, निर्मला यादव, ऊषा चौधरी, , मंजू देवी, माधुरी शुक्ला के साथ ही बड़ी संख्या में आंगनवाडी कार्यकत्रियां उपस्थित रहीं।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ