राकेश गिरी
बस्ती। श्री हनुमान जयंती अवसर पर गांधीनगर स्थित हनुमान गढी पर कर्मकाण्ड विशेषज्ञ पं. राम किंकर शुक्ल के मार्ग दर्शन में तीन दिवसीय अनुष्ठान उल्लास के साथ मनाया जा रहा है।
पं. रामकिंकर ने बताया कि अखण्ड श्रीरामचरित मानस पाठ, श्रीमद् बाल्मीकी रामायण, सुन्दरकाण्ड, श्री दुर्गा सप्तसती, श्रीमद्भागवत गीता, विष्णु सहस्रनाम पाठ के साथ ही 18 अक्टूबर बुधवार को हवन, भण्डरा एवं मध्य रात्रि में जन्मोत्सव, आरती सम्पन्न होगा।
तीन दिवसीय श्री हनुमान जयंती अनुष्ठान को सम्पन्न कराने में विष्णु भगवान शुक्ल, मारूत नन्दन शुक्ल, मानस मयंक शुक्ल, स्वधा कुमारी मिश्रा, ई. समीर सुअन प्रसाद शुक्ल, प्रभंजन सुअन प्रसाद शुक्ल के साथ ही अनेक भक्तगण योगदान कर रहे हैं।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ