बहराइच पयागपुर स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत हिन्दू युवा वाहिनी ब्लॉक पयागपुर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पयागपुर को चयनित कर परिसर में झाड़ू लगाकर की सफाई की एक ओर जहां लगातार विभिन्न संगठनों के युवा जहा सीएचसी को स्वच्छ बनाने में जुटे है वही स्वास्थ्य विभाग हाथ पर हाथ धरे बैठा हुआ है भीषण गन्दगी व बदबू व्याप्त है आंतरिक व वाह्य परिसर में जिम्मेदार मूकदर्शक बने बैठे हुए है
विभागीय कर्मियों की उदासीनता को इसका मुख्य वजह माना जा रहा व शासन द्वारा प्राप्त बजट का जमकर बंदरबाट किया जा रहा है इस दौरान राम नरायन तिवारी ब्लॉक अध्यक्ष, नीरज सिंह भगतपुरवा ब्लॉक संयोजक, आर. के. गोस्वामी ब्लॉक प्रभारी, श्याम सुंदर द्विवेदी ब्लॉक महामंत्री, दीपांकर मिस्त्री ब्लॉक उपाध्यक्ष, विजयभान तिवारी न्याय पंचायत प्रभारी सोहरियावां, सतीश चंद्र द्विवेदी, शुभम सिंह, विनोद मिश्र, यज्ञराम, विजय शुक्ल, ओम प्रकाश शुक्ल, संजय कुमार पांडेय, दिनेश कुमार तिवारी, पप्पू निषाद, दिनेश कुमार, पवन कुमार लोधी, सुरेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ