बहराईच।विद्यालय में रंगोली बना कर दिये जलाती छात्राएं पूर्व माध्यमिक विद्यालय रमनगरा विशेश्वरगंज(बहराइच)। जिले में चारो ओर धनतेरस,दीवाली की चका-चौंध आमजनमानस के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। जिले में विद्यालयों के बन्द होने से पहले दीवाली से पूर्व विभिन्न प्राथमिक विद्यालय व निजी स्कूलों में बच्चों ने दिये जला कर रंगोलियां बनाई व कहि विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
इसी क्रम में ब्लॉक विशेश्वरगंज के पूर्व माध्यमिक रमनगरा में छात्राओं द्वारा विद्यालय प्रांगण में रंगोली बना कर धनतेरस व दीपावली पर खुशियों को ज़ाहिर कर अपने कला का प्रदर्शन किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक आनन्द बिहारी शुक्ला द्वारा छात्राओं के इस कला प्रदर्शन की सराहना की गई। माध्यमिक विद्यालय की अध्यापिका ममता पाण्डेय के दृष्टिगत छत्राओं के इस उन्दा कला प्रदर्शन को देख आस-पास के ग्रामीणों ने जम कर कर विद्यालय कर्मचारियों की तारीफ की,ग्राम प्रधान राम जनम पाण्डेय ने कार्यक्रम में पहुंच छात्र-छात्राओं के हौसले को बढ़ाते हुए,विद्यालय में हुवे इस अनोखे कार्यक्रम की सराहना करते हुवे इस दीवाली चाइनीज लाइटों का बहिष्कार कर दिए जलाने का छात्रों द्वारा संकल्प लिया। वहीं दूसरी ओर नौनिहालो ने अपने प्रदर्शन से मोहा सबका मन निजी विद्यालय में प्रतियोगिता 2017 स्थान सरस्वती विद्यामन्दिर रुपईडीहा में नौनिहालो ने वहाँ मौजूद समस्त अभिभावकों आगंतुकों का मन अपनी ओर आकर्षित किया,कई सरस्वती विद्या मंदिर के बच्चों ने भाग लिया जिसमे सबसे ज्यादा सरस्वती विद्यामंदिर बेहड़ा के बच्चों ने अपना उम्दा प्रदर्शन किया,जिसमे कुछ विजेताओ के नाम निम्न है,संस्कृति ज्ञान प्रश्न मंच में विकास विश्वकर्मा विशाल वर्मा दिग्विजय सिंह विद्या मंदिर राजा बौंडी पत्रवाचन स.ज्ञा. अनुराग शुक्ल विद्यामंदिर बेहड़ा वैदिक गणित प्रश्न मंच अभिषेक वर्मा मनीष यादव सद्दाम हुसैन विद्या मंदिर बरदहा गणित प्रयोग अमन नंदा विद्यामन्दिर बेहड़ा गणित प्रदर्श अभिषेक गुप्ता विद्यामंदिर बरदहा गणित पत्रवाचन अंशुमान यादव बेहड़ा विज्ञान प्रश्न मंच अभिषेक मिश्र हनी मिश्र प्रियांशी विश्वकर्मा फखरपुर विज्ञान प्रयोग शिवम मिश्र बेहड़ा तथा अन्य प्रतियोगिता में उत्सव मिश्र आलोक शुक्ल शशिनन्दन बाजपेई आदित्य विक्रम मिश्र शिवा मिश्र अभय श्रीवास्तव अभिनंदन अवस्थी रविशंकर तिवारी अतुल मिश्र श्लोक मिश्र आदित्य मिश्र दीपिका शिवांशु दीक्षित शिवांशु वर्मा अभिषेक शुक्ल शुशांक प्रताप सिंह सिद्धान्त सिंह जयकिशन कुमार मानस आदि सभी विद्या मंदिर के बच्चे अव्वल रहे।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ