प्रमोद तिवारी व आराधना मिश्रा मोना समेत लोगों ने जताया हर्ष
लालगंज प्रतापगढ़। क्षेत्र के रामगढ़ रैला पड़किया निवासी सूर्य नारायण पाण्डेय के पुत्र विनोद पाण्डेय के पीसीएस जे मे प्रदेश मे तीसरा स्थान हासिल होने की जानकारी होने पर इलाके मे खुशी की लहर दौड़ पड़ी। मेधावी विनोद पाण्डेय ने इलाहाबाद मे मनोरंजन कर निरीक्षक पद पर रहते हुये पहले ही प्रयास मे यह सफलता हासिल कर न्यायिक क्षेत्र मे भी लालगंज का मान बढ़ाया। रविवार को विनोद के पैतृक गांव रामगढ़ रैला प़ड़किया मे समाज के विभिन्न लोगों ने पहंुचकर सफलता पर उनके माता पिता व परिजनों को शुभकामनायें सौंपी। वहीं लोगों ने एक दूसरे का मंुह मीठा कराकर इस उपलब्धि को गौरवपूर्ण ठहराया। कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने विनोद की सफलता पर कहा कि न्यायिक क्षेत्र मे भी लालगंज अंचल का मान बढ़ाने वाले मेधावी ने रामपुरखास को शिक्षा के हब बनाने के उनके सपने को एक और रचनात्मक ताकत दी है। वहीं क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना ने भी पीसीएस जे के सफल विनोद को अपनी शुभकामनायें दी है। रामगढ़ रैला के पूर्व प्रधान पं0 रामफेर पाण्डेय, बद्री विशाल पाण्डेय, प्रेमप्रकाश पाण्डेय, सत्य प्रकाश पाण्डेय, पं. देवानंद मिश्र, जयप्रकाश पाण्डेय, साकेत मिश्रा, विशालमूर्ति मिश्र, प्रधान संघ अध्यक्ष रमाशंकर तिवारी, रूलर्स बार के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश शुक्ल, विमल त्रिपाठी, दयाशंकर पाण्डेय, डा. वीरेन्द्र मिश्र, संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष देवी प्रसाद मिश्र आदि ने भी पीसीएस जे मे यूपी मे तीसरा स्थान हासिल करने पर विनोद पाण्डेय की सफलता को पूरे क्षेत्र के लिये खास उपलब्धि करार देते दिखे।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ