शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ । शहर से लगे पूरेईश्वर नाथ गॉव स्थित शान्ति निकेतन पर एक बैठक आयोजित की गई । बैठक में कवयित्री ज्योति त्रिपाठी के काव्य सग्रह " पलको में आकाश " का 22 अक्टूबर को इलाहाबाद के रायल गार्डन कटरा में होने वाले लोकार्पण के अवसर पर कवि सम्मेलन एंव सम्मान समारोह की तैयारी पर विस्तृत चर्चा हुई एंव कार्यक्रम के सफलता की कार्य योजना तैयार की गई । बैठक में कार्यक्रम के आयोजक प्रेम कुमार त्रिपाठी " प्रेम" एडवोकेट एंव संयोजक आनन्द अग्रवाल ने संयुक्त रूप से बताया कि कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में इलाहाबाद नगर निगम की महापौर अभिलाषा गुप्ता " नन्दी " व शहर उत्तरी के विधायक हर्षवर्धन बाजपेई व वारिष्ठ कवि - साहित्यकार डॉ दयाराम मौर्य " रत्न ", संजय पुरूषार्थी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद होगे ।उक्त कार्यक्रम में बाघम्बरी मठ के मंहन्त आनन्द गिरी महराज अपना अर्शीवचन प्रदान करेगें ।कवि सम्मेलन में भोपाल से मदन मोहन समर, दिल्ली से मनवीर मधुर, मकदूम फूलपुरी, आदि कविगण मौजूद रहेगे । बैठक में आम्मा साहेब ट्रस्टी के आनन्द मोहन ओझा, अखिल नारायण सिह अकेला, डॉ दयाराम मौर्य रत्न व आयोजक मण्डल के सदस्यगण मौजूद रहे ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ