Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

रामपुरखास में शिक्षा का हब बन जाना क्षेत्र के बढ़ते विकास की मूल ताकत : प्रमोद


लालगंज, प्रतापगढ़। भारत की प्रतिभा अद्वितीय है। आज हर मुकाम पर हम अपनी मेधा के बदौलत राष्ट्र का मान बढ़ाने में कामयाब हो रहे हैं। विधानसभा क्षेत्र रामपुरखास में शिक्षा का हब बन जाना क्षेत्र के बढ़ते विकास की मूल ताकत है। उक्त बातें लालगंज क्षेत्र के बैजलपुर स्थित शिव प्रताप शिशु शिक्षा सदन माध्यमिक विद्यालय में आयोजित वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कहीं। इससे पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी ने दीप प्रज्जवलन व विद्यालय के संस्थापक जगदीश सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। विद्यालय की छात्र-छात्राओं का सांस्कृतिक कार्यक्रम देख मौजूद लोग मंत्रमुग्ध नजर आए। सांसद प्रमोद तिवारी ने विद्यालय के नवनिर्मित शिक्षण कक्ष का लोकार्पण किया। उन्होंने विद्यालय के विकास के लिए हर जरुरी संसाधन मुहैया कराने का भरोसा जताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता घनश्याम मिश्र व संयोजन राम सिंह ने किया। नामवर सिंह ने अतिथियों का स्वागत व संचालन प्रधानाचार्य केके तिवारी ने किया। इस मौके पर डा. शिवमूर्ति शास्त्री, विशाल मूर्ति मिश्र, ज्ञान प्रकाश शुक्ल, बेनीलाल शुक्ल, दया शंकर पांडेय, संतोष तिवारी, विंदेश्वरी तिवारी, अवघेश सिंह, देवी प्रसाद मिश्र आदि मौजूद आदि। इससे पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी ने अझारा में पं वशिष्ठ नारायण त्रिपाठी के संयोजन में हो रही भागवत कथा में शामिल हुए। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे