Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

फ़ैजाबाद:ऋण माफी के लिए मांगे दस हजार न देने पर कर दिया केसीसी रिनीवल


अमरजीत सिंह 
 कर्ज माफ न होने पर दर दर भटक रहा किसान
फ़ैजाबाद:रुदौली तहसील क्षेत्र के एक बैंक मैनेजर पर कर्ज माफी के लिए 10 हजार रुपये न देने पर धोखाधड़ी से किसान का केसीसी बैंक खाता रिनीवल करने का आरोप लगा जिससे किसान कर्ज माफी की स्कीम से बाहर हो गया पटरंगा मंडी निवासी वासुदेव पुत्र श्याम लाल ने आरोप लगाया है कि पटरंगा मंडी स्थित आर्यावर्त ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक देवेंद्र प्रताप ने सरकार द्वारा ऋण माफी का लाभ के लिए 10 हजार की अग्रिम मांग की थी जिसको देने से मना करने पर शाखा प्रबंधक ने जान बूझकर रंजिशन धोखाधड़ी करके केसीसी खाता नम्बर 033435110001120 को रिनीवल कर दिया जबकि खाता धारक ने न तो कोई डिपॉजिट फार्म भरा और न ही कोई विथड्रल फार्म भर कर किया गया इतना ही नही केसीसी पास बुक पर भी लेनदेन भी नहीं चढ़ा हुआ है वासुदेव को इस बात की जानकारी तब हुई जब उनका पुत्र बैंक में पता लगाने के लिए गया तो बताया गया कि रिनीवल होने के कारण कर्ज माफी स्किम के पात्र नही है इस बात की जानकारी होते ही किसान के पैर तले से जमीन खिसक गई तब से किसान न्याय पाने के लिए दर दर भटक रहा है लेकिन न्याय मिलने की उम्मीद नहीं दिख रही है
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे