Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

फ़ैजाबाद:तान्त्रिको के जमावडा से हलकान रही पुलिस


अमरजीत सिंह

फ़ैजाबाद:रौनाही थाना क्षेत्र ढेमुआ घाट पर तान्त्रिको का जमावडा तथा नरबलि की सूचना पर दीपावली की रात स्थानीय पुलिस के साथ क्षेत्राधिकारी सदर अरविंद चौरसिया हलकान रहे ।जिसमे मुख्य तांत्रिक और कुछ अन्य चेलो क जिसमें शामिल सफाई कर्मियों के नेता शिव जी वर्मा और  सहित लगभग दो दर्जनतंत्र मंत्र करवाने वाले सेपूछताछ कीसाथ शिकायत करने वाले तांत्रिक थाना इनायतनगर तिवारी का पुरवा निवासी रामदेव पुत्र भगवती दीन को हिरासत मे लिया ।नरवलि का साक्ष्य न मिलने के आभाव में भ्रामक सूचना देने  परगिरफ्तार कर धारा 151मे चालान किया।उपजिलाधिकारी सोहावल ने दीपावली सहित आने वाले अन्य त्योहारो को देखते हुए जेल भेजा।
रौनाही थाना क्षेत्र ढेमुआ घाट पर तंत्र विद्या मे शिष्यों को लेकर दो तांत्रिको मे तनाव का कारण पुलिस के लिए रात भर के लिए दीपावली की रात भागदौड की रात रही ।बताया जाता है कि थाना इनायत नगर तिवारी का  पुरवा निवासी रामदेव को रौनाही थाना क्षेत्र रतन पुर निवासी  राकेश शर्मा उर्फ दानू बदौली निवासी दयाराम सोहावल निवासीविजय कुमार सफाई कर्मियो के नेता एवं  पूरे होल  खिरौनी निवासी शिव जी वर्मा सहित दो दर्जन से अधिक चेलो के साथ तंत्र कराना था।अचानक सभी ने गुरु बदलते हुए किसी और को बुला लिया ।जिससे आक्रोशित तांत्रिक ने स्थानीय पुलिस को भ्रामक सूचना दे दी ।
रातदो घंटे की गहन छानबीन के बाद मौके पर नींबू चाकू सहित अन्य प्रयोग होने. वाली सामाग्री मिली ।लेकिन नर बली की सूचना भ्रामक होने के कारण सूचना देने वाले तांत्रिक को जेल की राह दिखाई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे