प्रदीप गुप्ता
मसकनवा गोंडा:-स्वामीनारायण सम्प्रदाय के आराध्यदेव घनश्याम महराज की जन्मस्थली स्वामी नारायण छपिया मंदिर मे वृहस्पतिवार को दीपावली का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया।तथा शुक्रवार को मंदिर मे अन्नकूट दर्शन, गोवर्धन पूजा, छप्पन भोग, नूतनवर्ष प्रारंभ महोत्सव आदि कार्यक्रम भी धूमधाम से मनाया गया।मंदिर के सामने पवित्र नारायण सरोवर पर दीपावली की देर शाम 5100 दिये जलाकर दीपोत्सव मनाया गया।दीपक की ज्योति से सरोवर तट जगमग हो उठा।पूरे मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाकर मंदिर मे लक्षमी जी का पूजा अर्चना किया गया।कार्यक्रम महंत वासुदेवानंद जी व ब्रम्हचारी वासुदेवानंद जी द्वारा सम्पन्न कराया गया।
घनश्याम महराज की मूर्ति का पवित्र जल से किया गया अभिषेक
भगवान् घनश्याम महाराज को नारायण सरोवर के पवित्र जल से स्नान कराकर अभिषेक किया गया ।यजमान अम्बरीष भाई व भरत भाई द्वारा मंदिर मे पूजा-अर्चना की गयी तथा भगवान् घनश्याम को छप्पन भोग लगाया गया ।इस अवसर पर मंदिर में माधवराम तिवारी,पूर्व प्रमुख शैलेंद्र पांडेय शैलेन्द्र तिवारी,जिला पंचायत सदस्य अभिमन्यु पटेल, चिराग भाई,अम्बालाल, डीएम शुक्ला, शोमेस तिवारी,भाष्कर तिवारी सत्यम तिवारी, शुभम तिवारी,फूलचंद श्रीवास्तव अयोध्या सहित हजारो की संख्या में देश विदेश से आये अनुयायी उपस्थित रहे।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ