गोंडा: नगर डाक बंगला प्रांगण में होमगार्ड कंपनी करनैलगंज के सेवानिवृत हो चुके दोहोमगार्ड जवानों का सम्मान व विदाई समारोह आयोजित किया गया। जिसकीअध्यक्षता जयप्रकाश गोस्वामी ने व संचालन राम जनम यादव ने किया। कार्यक्रम कोसंबोधित करते हुए प्रदेश मुकेश द्विवेदी ने कहा कि हम कार्य सरकार का पूरे लगन केसाथ करते चले आ रहे हैं। लेकिन सरकार हमारी समस्याओं पर विचार नही कर रही है।जिससे हम हर कार्य में आगे रहते हुए पीछे दिखाई देते हैं। हमारी लगन व मेहनत कोनजर अंदाज किया जाता है। मंडल अध्यक्ष वंशीधर मौर्य ने कहा कि एसोसियेशन चुपनही हैं। जवानों के हित के लिए वह निरंतर प्रयासरत हैं। जिला अध्यक्ष नरेंद्र अंकमओझा ने कहा कि कंपनी करनैलगंज के जवानों ने सेवानिवृत हो चुके होमगार्ड जवानोंका विदाई समारोह आयोजित करके जनपद गोंडा में एक मिशाल कायम की है। मथुरापांडेय, राम मुनीजर वर्मा, राकेश पाठक, विजय वर्मा, राजेंद्र दूबे, एवं विजस शंकरसहित अन्य पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को संबोधित किया। उसके बाद पदाधिकारियोंने सेवानिवृत जवान जोखन लाल व प्रेमीलाल का फूलमालओं से सम्मान किया। औरधार्मिक पुस्तक व अंगवस्त्र देकर भावभीनी विदाई दी। शिव बालक मिश्र, अर्जुनगोस्वामी, उत्तम कुमार, नागेंद्र पाठक, एवं विजयपाल सहित भारी संख्या में होमगार्ड केपदाधिकारी व जवान मौजूद थे।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ