Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

भाजपा नगर इकाई की बैठक में पालिका चुनाव तैयारियों पर विमर्श


मनायेंगे विकास ज्योति उत्सव
राकेश गिरी 
बस्ती । भारतीय जनता पार्टी नगर इकाई की बैठक बुधवार को नगर अध्यक्ष राजेन्द्र मिश्र ‘राजन’  की अध्यक्षता में मालवीय रोड स्थित एक मैरेज हाल में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी नगर पालिका चुनाव में जीत सुनिश्चित करने हेतु तैयारी के साथ ही पदाधिकारियों में दायित्वों का वितरण किया गया।
नगर अध्यक्ष राजेन्द्र मिश्र ‘राजन’ ने बैठक को सम्बोधित करते हुये बताया कि सभी वार्डो में नगर समन्वयक राजेन्द्र गौड़ के मार्ग दर्शन में नगर चुनाव संचालन समिति का गठन कर छोटी दीपावली 18 अक्टूबर को जिला क्रीडांगन के परिसर में विकास ज्योति उत्सव मनाया जायेगा। कार्यक्रम की सफलता हेतु 13 से 15 अक्टूबर तक घर-घर जाकर सम्पर्क किया जायेगा। 
बैठक में रंगोली के लिये तृप्ति गुप्ता, गुब्बारे के लिये प्रफुल्ल श्रीवास्तव, सुभाष श्रीवास्तव, शरद सिंह रावत को दायित्व सौंपा गया। यह जानकारी देेते हुये आलोक सरकारी ने बताया कि बैठक में पूर्व विधायक राम प्रकाश, मनमोहन श्रीवास्तव ‘काजू’ विष्णु भाष्कर शुक्ल, आशीष शुक्ल, जीवन चौधरी लारा, विजय ओझा, रवि पासवान, सुभाष श्रीवास्तव, कुन्दनलाल वर्मा, राजू जायसवाल, राजन ठाकुर, विजय बिहारी, भल्लू काका, शिवांशु मिश्र, विकास बरनवाल के साथ ही नगर इकाई के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे