अमरजीत सिंह
फैजाबाद : शासन भले ही अबैध कारोबारियों पर नकेल कसने के लिए नये नये फरमान जारी कर रहा हो लेकिन जनीमी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है जिसका नजारा रबिवार देर शाम पटरंगा थाना क्षेत्र के सरायं अहमद में देखने को मिला जहा पर एक युवक की जहरीले शराब पीने से मौत हो गयी सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर लाश को पीएम के लिए भेजवायां
बताया जाता है कि गॉव निवासी धर्मराज पुत्र भोन्दू 28 की गॉव में बनने वाली केमिकल युक्त शराब पीने से कमरे के अंदर ही मौत हो गयी मृतक का भांजा ने देर तक कमरे से न निकलने पर दरवाजा खोलकर देखा तो धर्मराज की मौत हो चुकी थी भांजे ने सूचना ग्राम प्रधान को दी इतने मे मौत की खबर आग की तरह फैल गयी सूचना पाते ही थानाध्यक्ष शमशेर बहादुर सिंह दल बल के साथ पहुच कर लाश को कब्जे में लेकर लाश को पीएम के लिए भेजा बताते है कि मृतक की शादी रौनाही थाना क्षेत्र के नबीगंज निवासिनी रेनू के साथ हुई थी जिससे बेटा जिगर चार साल अनुष्का डाई साल और तीसरा बच्चा पेट में है मृतक के भांजे ने बताया कि पति पत्नी में एक सप्ताह पूर्व आपसी लड़ाई हुई थी पत्नी ने प्रार्थनापत्र पटरंगा पुलिस को दिया था जिस पर पुलिस ने सुलह समझौता कराया था मां छविराजा की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है
प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो घटना स्थल पर चार बोतल की शराब खाली शीशी बरामद हुई है इससे पहले जहरीली शराब पीने से कोटेदार लालजीत पुत्र राम दुलारे 35 व राम सुमिरन पुत्र शौहन लाल 32 फरवरी की भी मौत जहरीली शराब पीने से हो चुकी है फिरहाल थानाध्यक्ष शमशेर सिंह ने बताया कि लाश को पीएम के लिए भेज दिया गया है और अभी तक कोई तहरीर नही मिली है मिलते ही जॉच कर कार्यवाही की जायेगी


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ