सुल्तानपुर।विदेशी सामानों के आयात से ,देश व देशी उत्पादों का बड़ा नुकसान होता है ।तथा इसका सीधा फायदा विदेशों को होता है और भारतीय स्वदेशी उत्पाद ठप होने से भारत का बड़ा नुकसान हो रहा है ।उक्त बातें देहली बाजार में अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा ,व अध्यक्ष कमला जनकल्याण समिति जनार्दन जी महाराज ने कही। रविवार को सैकड़ों समर्थकों के साथ मोटर सायकिल से चंदौर ,राम नगर ,हरौराबाजार ,देहली बाजार ,विन्देश्वरी गंज ,बल्दीराय ,पारा बाजार ,वलीपुर सुरेश नगर बाजारों में जनजागरण अभियान के तहत ,जनता से अपील की ,कि आगामी दीपावली पर विदेशी सामानों रेडियो ,मोबाइल ,टोर्च ,बल्व जैसे -झालरें , चाइनीज पटाखे ,आदि न खरीदें ।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ