शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ । अग्रणी जिला प्रबन्धक ए0एन0सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया है कि विकास खण्ड स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक दिसम्बर 2017 से प्रारम्भ हो गयी है। जिसमें सर्वप्रथम विकास खण्ड स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक 04 दिसम्बर को विकास खण्ड शिवगढ़ के बैंक आॅफ बड़ौदा रानीगंज में, दिनांक 05 दिसम्बर को मान्धाता के बैंक आॅफ बड़ौदा कटरामेंदनीगंज में, दिनांक 06 दिसम्बर को गौरा ब्लाक के बैंक आॅफ बड़ौदा रामापुर में, दिनांक 07 दिसम्बर को कालाकांकर के बैंक आॅफ बड़ौदा मानिकपुर में, दिनांक 08 दिसम्बर को बाबागंज के बैंक आॅफ बड़ौदा हीरागंज में, 11 दिसम्बर को सदर के भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा में, 12 दिसम्बर को बिहार के खण्ड विकास कार्यालय बिहार में, 13 दिसम्बर को कुण्डा के बैंक आॅफ बड़ौदा कुण्डा में, 14 दिसम्बर को लालगंज के बैंक आॅफ बड़ौदा लालगंज में, 15 दिसम्बर को रामपुर संग्रामगढ़ के भारतीय स्टेट बैंक संग्रामगढ़ में, 18 दिसम्बर को लक्ष्मणपुर के भारतीय स्टेट बैंक लीलापुर में, 19 दिसम्बर को सांगीपुर के बड़ौदा उ0प्र0 ग्रामीण बैंक सांगीपुर में, 20 दिसम्बर को सण्ड़वा चन्द्रिका के बैंक आॅफ बड़ौदा शाखा अन्तू में, 21 दिसम्बर को आसपुर देवसरा के बैंक आॅफ बड़ौदा आसपुर देवसरा में, 22 दिसम्बर को मंगरौरा के बैंक आॅफ बड़ौदा कोहड़ौर में, 26 दिसम्बर को पट्टी के बैंक आॅफ बड़ौदा पट्टी मंे तथा 27 दिसम्बर को बाबा बेलखरनाथ धाम विकास खण्ड के बड़ौदा उ0प्र0 ग्रामीण बैंक दीवानगंज में बैठके की जायेगी। उपर्युक्त सभी बैठके अपरान्ह 4 बजे आहूत की गयी है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ