शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ । कम्बल क्रय समिति की बैठक 30 नवम्बर 2017 को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अपरान्ह 3 बजे जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आहूत की गई है। इस बैठक में इच्छुक फर्म जिसमें सरकारी विभागो एवं शासकीय नियंत्रणाधीन उपक्रमों/निगमों/प्राधिकरणों/ परिषदों/स्वयतशासी संस्थाओ वित्त पोषित एवं प्रमाणित संस्थाये भाग ले सकती है। वर्ष 2017-18 में शीतलहरी के पूरक ओलावृष्टि, अत्यधिक ठण्ड एवं शीतलहरी के प्रकोप से बचने हेेतु गृह विहीन/निराश्रित/असहाय तथा कमजोर वर्ग के असुरक्षित व्यक्तियों को राहत पहुॅचाने हेतु धनावंटन उपलब्ध कराया गया है। इस कम्बल क्रय समिति में जिलाधिकारी श्री शम्भु कुमार ने अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0), वरिष्ठ कोषाधिकारी, जिला खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारी तथा महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र को नामित किया है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ