Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अंतर्राज्यीय लुटेरे गिरोह का पर्दाफाश


अखिलेश्वर तिवारी
गिरोह के सरगना व दो सहयोगी गिरफ्तार

बलरामपुर । जनपद में हो रहे लगातार लूट व चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने का प्रयास पुलिस लगातार कर रही है । कोतवाली उतरौला पुलिस को उस समय एक बड़ी सफलता हाथ लगी जब अंतर्राज्जीय लुटेरों के गिरोह के सरगना सहित तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया । पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया गिरफ्तार किए गए तीनों लुटेरे न सिर्फ उत्तर प्रदेश बल्कि मुंबई, मध्य प्रदेश, जम्मू कश्मीर व उत्तराखंड सहित कई प्रदेशों में वारदात को अंजाम दिया करते थे  । इनका टारगेट धार्मिक मेले में आने वाले श्रद्धालुओं या फिर बैंकों से रुपए निकालने वाले भोले-भाले लोग हुआ करते थे । गिरोह का सरगना मेघोरी नेता ने बैंकों के अंदर रुपए निकाल रहे भोले भाले लोगों की रैकी किया करता था । जिसकी सूचना बाहर खड़े सदस्यों को फोन से देता था । इसी प्रकार मेला के अंदर भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर जाकर अपने साथियों को सूचनाएं देता था । जिसके बाद वे घटना को अंजाम देते थे । पुलिस ने आज गिरोह के सरगना मेघोरी नेता व उसके दो सहयोगियों रामू वर्मा तथा सूरज वर्मा को गिरफ्तार किया । यह सभी लोग गोंडा जिले के थाना धानेपुर के ग्राम बलदुपुरवा बनगाई के निवासी बताए जा रहे हैं । मेघोरी नेता का कहना है कि उनके गिरोह द्वारा कुंभ मेला इलाहाबाद, दरगाह मेला, महादेवा मेला, गंगा सागर, वैष्णव देवी व हरिद्वार मेला जैसे कई धार्मिक मेलों में घटना को अंजाम दिया गया है । ये लोग देश के विभिन्न प्रान्तों में लगने वाले मेलों में घटना किया करते थे ।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे