जिला अस्पताल में भर्ती
शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ । जमीनी विवाद में हुई मारपीट में दबंगो ने एक अधिवक्ता को जमकर मारपीट कर घायल कर दिया ।परिजन आनन - फानन में अधिवक्ता को इलाज हेतु जिला अस्पताल लाया, जहॉ पर हालत नाजुक देखते हुए उन्हे भर्ती किया गया । सूचना मौके पर पहुची पुलिस घटना की हकीकत खगालने में जुटी रही । जानकारी के अनुसार जिले के थाना जेठवारा क्षेत्र के बलीपुर परसन निवासी सुशील कुमार तिवारी का पुत्र नीरज तिवारी एडवोकेट जो जिला कचेहरी में प्रैक्टिस करते है, रविवार को जमीन की रजिंश को लेकर पहुचे पडोस के दंबगो ने अधिवक्ता को पकड कर लाठी डण्डे आदि से जमकर मारा पीटा ।हल्ला गुहार मचाने पर जब परिजन पहुचे तो दंबग लोग भद्दी - भद्दी गालियॉ देते भाग निकले ।अधिवक्ता की हालत नाजुक देख परिजन आनन- फानन मे 108 एम्बुलेस के जरिए इलाज हेतु जिला अस्पताल पहुचे जहॉ चिकित्सको ने हालत नाजुक देखते हुए उन्हे भर्ती किया । सूचना पर जिला अस्पताल मे जूबाए पुरातन अध्यक्ष रोहित शुक्ल, अधिवक्ता मोर्चा के अध्यक्ष इन्द्राकर मिश्र समेत तमाम अधिवक्तागण जिला अस्पताल पहुच कर घायल अधिवक्ता की कुशल क्षेम जानी और घटना पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कडी कार्यवाही की मॉग की है ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ