Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रशासन की मेहनत लाई रंग शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुवा द्वितीय चरण का मतदान

मतदान करती राज्यमंत्री अनुपमा जायसवाल







बहराइच। दूसरे चरण के तहत जिले में होने वाले निकाय चुनाव के लिए रविवार को मतदान सकुशल सम्पन्न हुआ। द्वितीय चरण के तहत 26 नवंबर दिन रविवार को कुल 227 बूथों पर वोट डाले गये। 16 डिग्री सेल्सियस तापमान होने से ठंड व घना कोहरा छाया रहा। इसके बावजूद वोटरों का उत्साह कम नहीं हुआ। मतदान का समय शुरू होने से एक घंटे पूर्व ही वोटर घने कोहरे को चीरकर अपने मतदान केन्द्रों पर पहुंच कर कतारबद्ध खड़े हो गए। कुछ मतदान केन्द्रों पर वोटरलिस्ट में नाम न होने, पहचान पत्र न लाने और बूथ में अंधेरा होने के कारण तीखी बहस भी हुई। कुछ वोटरों ने एक प्रत्याशी पर वोटर लिस्ट से नाम कटवाने का आरोप लगाया। बताते चले नगर पालिका परिषद सदर के मतदान केन्द्र महराज सिंह इंटर कॉलेज में सुबह साढ़े सात बजे समय से मतदान शुरू हो गया। यहां शुरुआती दौर में कम लोग पहुंचे, किन्तु दिन चढ़ने के साथ ही लम्बी कतारें लग गईं। सुबह 7:40 बजे डीएम अजयदीप सिंह व एसपी जुगुल किशोर ने इस केन्द्र का जायजा लिया। एसपी ने मतदान केन्द्र के निकट पार्टियों की ओर से लगाए गए स्टाल को हटवा दिया। एसपी ने फायर स्टेशन के निकट एक गाड़ी पर लगे बैनर को स्वयं नोच लिया। नौव्वागढ़ी के मतदान केन्द्र के पास निवर्तमान चेयरमैन हाजी रेहान खां मतदाताओं से मिलते नजर आए। यहां कुछ लोगों का नाम गलत मिलने पर लोगों ने शोर मचाया। बाद में पुलिस ने पहुंच कर शांत करा दिया। महाराज सिंह कॉलेज व लाज मेमोरियल स्कूल में वोटरों ने अंधेरा होने की शिकायत की और प्रशासन के विरोध में नारे लगाए। शहर के नाजिरपुरा पूर्वी व पश्चिमी में देर से पहुंचने के कारण कुछ लोगों को एजेण्ट बनने से वंचित रहना पड़ा। यहां मतदान कर्मियों पर वोटरों ने बैलेट पेपर मोड़ कर न देने का आरोप लगाया।
नगर पालिका परिषद नानपारा के प्राइमरी पाठशाला आदर्श बूथ नम्बर 12 पर वोट डालने आए नाबालिग को सीडीओ व एएसपी ने समझा-बुझाकर लौटा दिया। यहां के मजदूर माण्टेसरी स्कूल, जनता इंटर कॉलेज सहित अन्य बूथों पर डीएम व एसपी ने जायजा लिया। नगर पंचायत रिसिया में सुबह समय से पूर्व ही मतदाताओं की लम्बर कतारें लग गईं। यहां शांतिपूर्ण ढंग से वोट पड़ रहा था। इसी बीच खबर आई कि देवीपुरा मतदान केन्द्र पर एक दरोगा ने लखनऊ से प्रकाशित एक समाचार पत्र के रिपोर्टर का सूचना विभाग की ओर से जारी किया गया प्रेस पास फाड़ डाला है, जिससे पत्रकारों व स्थानीय लोगों में रोष फैल गया। इसकी सूचना मिलते ही रिसिया के सीओ श्रेष्ठा ठाकुर मौके पर पहुंची और उन्होंने फाड़े गए पास का अवलोकन करने के बाद आरोपी दरोगा को कड़ी फटकार लगाई और इस घटना पर रोष जताया।
शाम 3:30 तक मिले आंकड़ो के अनुसार जनपद की अलग-अलग नगर निकाय निर्वाचन क्षेत्रों में प्रत्येक 02 घण्टे में हुए मतदान प्रतिशत की बात की जाय तो प्रातः 07ः30 बजे से 09ः30 बजे तक नगर पालिका परिषद बहराइच में 09, नगर पालिका परिषद नानपारा में 13.19, नगर पंचायत रिसिया में 13.00 व नगर पंचायत जरवल में 17.42 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। कुल मतदान का औसत 13.15 प्रतिशत रहा। इसी प्रकार प्रातः 09ः30 बजे से 11ः30 बजे तक नगर पालिका परिषद बहराइच में 25.00, नगर पालिका परिषद नानपारा में 29.58, नगर पंचायत रिसिया में 30.00 नगर पंचायत जरवल में 29.12 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। कुल मतदान का औसत 28.42 प्रतिशत रहा।
इसी प्रकार पूर्वान्ह 11ः30 बजे से अपरान्ह 01ः30 बजे तक नगर पालिका परिषद बहराइच में 34.08, नगर पालिका परिषद नानपारा में 43.01, नगर पंचायत रिसिया में 43.00 व नगर पंचायत जरवल में 42.49 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। कुल मतदान का औसत 29.89 प्रतिशत रहा।
इसी प्रकार अपरान्ह 01ः30 बजे से 03ः30 बजे तक नगर पालिका परिषद बहराइच में 45.00, नगर पालिका परिषद नानपारा में 63.67, नगर पंचायत रिसिया में 62.00 व नगर पंचायत जरवल में 59.11 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। कुल मतदान का औसत 57.45 प्रतिशत रहा।
मतदान के बाद चेयरमैन और सभासद के प्रत्याशीयों की किस्मत अब मत पेटियों में कैद हो गयी है। वही कुछ छुट-पुट घटनाओ के बीच पुलिस को बल प्रयोग कर स्थिती को काबू में कर के शांति मय ढंग से मतदान सम्पन्न कराया गया। नगर के गाँधी इण्टर कॉलेज पर अराजक तत्वों पर पुलिस प्रशासन ने लाठियाँ चटकाई प्राप्त जानकारी के अनुसार सपा सभासद प्रत्याशी द्वारा मतदान केंद्र पर अव्यवस्था करने का प्रयास कर रहा था जिसके बाद पुलिस द्वारा मामूली बल प्रयोग कर स्थिती को सामान्य कर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान सम्पन्न कराया गया।


मतदान केन्द्र का निरीक्षण करते पुलिस अधीक्षक व जिलाधिकारी


स्ट्रांग रूम तक सुरक्षित पहुंची मत पेटियाँ

मतदान समाप्ति के बाद मतपेटिकाए सुरक्षित बनाएंगये स्ट्रांगरूमो तक पहुंच गई हैं। गल्लामंडी परिसर में नगरपालिका परिषद बहराइच और रिसिया क्षेत्र की मतपेटियाँ स्ट्रांगरूम में रखा गया। जबकि नगरपालिका नानपारा के लिए शंकर इंटर कॉलेज नानपारा और नगर पंचायत जरवल के लिए हुकुम सिंह इंटर कॉलेज कैसरगंज में स्ट्रांगरूम तक मतपेटियों को सकुशल व सुरक्षित पहुंचाया गया।

ड्रोन कैमरे से पोलिंग बूथों पर हुई निगरानी
जिले में शान्ति पूर्ण ढंग से मतदान सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने एड़ी-चोटी का जोर लगाते हुवे उन सब चीजों के इंतजाम किएजो शांति पूर्ण ढंग से चुनाव कराने के लिए ज़रूरी था,जिले के कई संवेदनशील पोलिंग स्टेशनों पर ड्रोन कैमरों से नज़र रखी गयी। वही दूसरी ओर मतदाताओं की सुविधा के लिए महिला व पुरुष सिपाहियों ने मतदान के दौरान लोगो को अव्यवस्था न हो इस लिए मतदान परिसर में लाइन लगवा को सकुशल मतदान करवाया।
ड्रोन कैमरे से निगरानी करता प्रशासन


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे