Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ:विश्व डायबिटीज दिवस 14 नवम्बर को मनाया जायेगा:सीएमओ


शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ ।  महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य उ0प्र0 लखनऊ से प्राप्त निर्देशों के क्रम में आगामी 14 नवम्बर 2017 को जनपद में ‘‘विश्व मधुमेह दिवस’’ मनाया जायेगा। उक्त जानकारी सीएमओ  डा0 आर0के0 नैय्यर ने देते हुए बताया कि
इसमें जिला चिकित्सालय, ब्लाक स्तरीय चिकित्सा इकाईयो पर मधुमेह की जांच तथा मधुमेह के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारी प्रदान की जायेगी, साथ ही जनजागरूकता हेतु एक रैली भी निकाली जायेगी तथा एक जनपद स्तरीय गोष्ठी का आयोजन भी किया जायेगा। वहीं पर गोष्ठी में प्रतिभाग करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा हस्ताक्षर अभियान भी सम्पादित किया जायेगा। सभी विभागों एवं स्वैच्छिक संगठनों से अपेक्षा की गयी है कि वे जनमानस में डायविटीज के प्रति अपने स्तर से भी जागरूकता का कार्य करें। इसके अन्तर्गत विद्यालयों में निबन्ध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किये जाने का निर्णय लिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे