Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ:कम्प्यूटराइज्ड एकाउन्टिंग (टैली) के 30 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न


शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ । बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान में 30 दिवसीय कम्प्यूटराइज्ड एकाउन्टिंग (टैली) का प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन आज हुआ। इस कार्यक्रम में 28 प्रशिक्षार्थियों ने भाग लिया। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक अजय सिन्हा एवं फैकल्टी दीक्षा श्रीवास्तव के द्वारा प्रमाण पत्र का वितरण किया गया एवं आर्शीवचन कहे गये एवं स्वरोजगार स्थापित करने हेतु सभी जानकारियाॅ दी गयी। कार्यक्रम का संचालन शान्तनु शेखर सिंह ने किया। दीक्षा श्रीवास्तव ने बैंक ऋण के बारे में विस्तार से बताया एवं उद्यमिता के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रशिक्षक आशू सिंह ने स्वरोजगार के क्षेत्र में कम्प्यूटराइज्ड एकाउन्टिंग (टैली) के महत्व पर प्रकाश डाला। ज्ञातव्य है कि बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान की स्थापना बैंक आॅफ बड़ौदा और ग्रामीण विकास मन्त्रालय, भारत सरकार द्वारा की गयी है। इस संस्थान में 18 वर्ष से 45 वर्ष तक के लोगों को अल्पकालीन स्वरोजगारोन्मुखी व्यवसायिक प्रशिक्षण निःशुल्क दिया जाता है ताकि वे स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बन कर सम्मानपूर्वक जीवन बीता सके। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे