Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पुलिस ने 24 घण्टे मे खोजा लापता बच्चा,परिवार में ख़ुशी की लहर


सुनील गिरी 
हापुड । कोतवाली पिलखुवा के सर्वाेदय नगर कालोनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर जितेंद्र के 2 वर्षीय  मासूम युग उर्फ़  ( कोकू )  के अपहरण का मामला । कोतवाली पिलखुवा पुलिस ने 24 घंटो के अंदर मासूम को  बरामद कर लिया । पुलिस ने एक महिला को हिरासत में लेकर पूंछताछ की। सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरे की की मदद से  पुलिस को मिली कामयाबी । आप को बता दें के कल करीब 11 बजे सॉफ्टवेयर इंजीनियर जितेंद्र का 2 वर्षीय बेटा युग उर्फ़ कोकू घर के बहार खेलते हुए अचानक गायब हो गया पीड़ित पिता और पूरे परिवार ने युग को काफी तलाश किया मगर जब मासूम का कुछ पता नही चला तो पीडत थाने पहुंच मामला दर्ज करा दिया  पुलिस ने तत्काल आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो कोकू को सीसीटीवी में ले जाती हुई एक महिला और एक लड़की दिखाई दी पुलिस ने तत्काल मासूम को 24 घंटे के अंदर ढूंढ निकाला । साीओ पवन कुमार ने बताया की बच्चे को लेजाने वाली महिला से पुलिस पूंछताछ की जा रही है । मासूम को पाकर पीड़ित परिवार में ख़ुशी की   लहर है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे