सुलतानपुर ।जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी (न.नि.) हरेन्द्रवीर सिंह ने बताया कि जनपद के 04 अतिसंवेदनशील प्लस मतदान केन्द्रों पर नगर निकाय सामान्य निर्वाचन को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष सम्पन्न कराने के उद्देश्य से स्टैटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गयी है। उन्होंने बताया कि नगर पालिका परिषद सुलतानपुर के वार्ड संख्या 25 खैराबाद के अन्तर्गत मतदान केन्द्र संख्या 29 जामिया इस्लामिया खैराबाद हेतु खण्ड शिक्षा अधिकारी दूबेपुर सुरेन्द्र बहादुर सिंह, वार्ड संख्या 21 जमालगेट के अन्तर्गत मतदान केन्द्र संख्या 24 कन्यापूर्व माध्यमिक विद्यालय खैराबाद हेतु खण्ड शिक्षा अधिकारी भदैयां पंकज कुमार यादव एवं वार्ड संख्या 07 सिविल लाइन अन्तर्गत मतदान केन्द्र संख्या 08 राजकीय इण्टर कालेज सुलतानपुर हेतु अवर अभियन्ता विनियमित क्षेत्र दीनदयाल पाण्डेय तथा नगर पंचायत कोईरीपुर के अन्तर्गत मतदान केन्द्र संख्या 04 प्राथमिक विद्यालय कोईरीपुर प्रथम हेतु खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रतापपुर कमैचा सतीश कुमार सिंह को स्टैटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है जो सम्बन्धित मतदान केन्द्रों पर उपस्थित रहकर मतदान को सकुशल , शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढ़ंग से सम्पन्न कराने हेतु उत्तरदायी होंगे। उन्होंने बताया कि खण्ड शिक्षा अधिकारी दोस्तपुर अखिलेश कुमार वर्मा को आरक्षित स्टैटिक मजिस्ट्रेट बनाया गया है।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ