राकेश गिरी
बस्ती । बस्ती को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने के लिये आयोजित बस्ती मिनी मैराथन मंे रविवार को देश के विभिन्न हिस्सों और उत्तर प्रदेश के 36 जनपदों के लगभग 950 धावकों ने 8 किलोमीटर की मैराथन दौड़ में हिस्सा लिया। जिला क्रीडांगन से सिविल लाइन्स होते हुये कम्पनी बाग, कम्पनीबाग से गांधीनगर होते हुये स्टेडियम तक की दौड़ में जब एक साथ 950 धावकांे ने दौड लगाई तो सुबह 7 बजे माहौल देखने लायक था। नागरिकों में विशेष उत्साह देखा गया और नेशनल एसोसियएशन ऑफ यूथ के साथ ही विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भागीदारी निभाई। मिनी मैराथन में पुरूष वर्ग में शैलेन्द्र सिंह, प्रथम, दिनेश कुमार यादव द्वितीय, मनोज कुमार तृतीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग में हेमलता शर्मा लगातार पांचवी बार प्रथम, आंचल जायसवाल द्वितीय और शशिलता सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में रोहन प्रथम, वरिष्ठ नागरिक में योगेन्द्र प्रताप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को सांसद जगदम्बिका पाल, हरीश द्विवेदी, विधायक सतीश द्विवेदी, दयाराम चौधरी, राजेन्द्रनाथ तिवारी, उदयभान, अन्तराष्ट्रीय खिलाडी नीलू मिश्रा ने पुरस्कृत किया।
आयोजक एवं एसोसिएशन अध्यक्ष भावेष पाण्डेय ने बताया कि धावकों की सुरक्षा और मार्ग दर्शन के लिये पुलिस प्रशासन के साथ ही एसोसियएशन के 60 सहयोगी मोटर साईकिलों से एवं मार्ग पर एनसीसी कैडेट निगरानी रखे हुये थे। स्वास्थ्य विभाग और पूर्व सैनिकों ने मिनी मैराथन में सहयोग किया।
रविवार को आसमान साफ था और खिली धूप में धावकों ने दौड़ लगाई। सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि पिछले 6 वर्षो से मिनी मैराथन ने एक विशेष स्थान बनाया है। एसोसियएशन ऑफ यूथ के पदाधिकारी पूरे वर्ष तैयारी कर पाते हैं तभी ऐसा आयोजन हो पाता है। सांसद जगदम्बिका पाल ने विजयी धावकांे का हौसला बढाया। विधायक सतीश द्विवेदी ने कहा कि मिनी मैराथन ने बस्ती को विशिष्ट पहचान दिलाया है, इसके स्वरूप को और व्यापक करने की जरूरत है। विधायक दयाराम चौधरी, राजेन्द्रनाथ तिवारी ने कहा कि जो धावक सफल नहीं हो सके हैं और और परिश्रम करके स्थान बनाना होगा।
मिनी मैराथन को सम्पन्न कराने में सन्तोष सिंह, अनूप खरे, राम प्रताप सिंह, देवेश श्रीवास्तव, ओंकार चौधरी, वैभव पाण्डेय, नीलेश पाण्डेय, अंशुमान श्रीवास्तव, अमित राय, अनुराग आनन्द, माधवेन्द्र तिवारी, काजी फरजान, रत्नेश विश्वकर्मा, शिवानन्द पाण्डेय, सतीश राय, सौरभ दूबे, सुजीत चौधरी, अनामिका सिंह, ज्योति, रितीक जायसवाल आदि ने योगदान दिया। जिला क्रीडांगन खचाखच भरा हुआ था। अनेक खिलाडी, धावक, विभिन्न सामाजिक संगठन, राजनीतिक दलों के लोगों, जन प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ