Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती:पुस्तकों के अभाव में शिक्षित , समाज की रचना, विकास संभव नही:डीएम


राकेश गिरी 
बस्ती । अच्छी पुस्तकें जीवन का मार्ग प्रशस्त करती है। पुस्तकों के अभाव मंें शिक्षित, समाज की रचना, विकास संभव नही है। यह विचार जिलाधिकारी अरविन्द कुमार सिंह ने रविवार को प्रेस क्लब बस्ती में चल रहे पुस्तक मेले के छठवें दिन व्यक्त किया।  देश के प्रतिष्ठित प्रकाशनों द्वारा लगाये गये पुस्तकों का निरीक्षण करते हुये जिलाधिकारी ने युवा विकास समिति के प्रयासों की सराहना किया। कहा कि ऐसे पुस्तक मेलों की जनपद में नितान्त आवश्यकता है। साहित्य हमें संवेदनशील और पूर्ण मनुष्य बनाता है। 
वरिष्ठ समाजसेवी राजेन्द्रनाथ तिवारी ने कहा कि इस पुस्तक मेले ने अपनी उपयोगिता सिद्ध किया है। बस्ती युवा समिति के युवाओं की पहल सराहनीय है। 
सचिव वृहस्पति कुमार पाण्डेय ने जिलाधिकारी को पुस्तक मेले के सम्बन्ध में जानकारी दिया। कहा कि पाठकों के सहयोग से साहस बढा है। आने वाले दिनों में और विशाल पुस्तक मेले का आयोजन किया जायेगा। पंकज त्रिपाठी ने बताया कि समापन सोमवार 14 नवम्बर को समारोहपूर्वक होगा। विभिन्न प्रतियोगिताआंें में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों के साथ ही विभूतियों को सम्मानित किया जायेगा। 
     राजा राम मोहन राय पुस्तकालय प्रतिष्ठान द्वारा लगाये गये पुस्तक मेले के छठवें दिन बड़ी संख्या में पाठकांें ने पुस्तकें खरीदी और खरीद कर एक दूसरे को उपहार स्वरूप भेंट भी किया। समिति के कोषाध्यक्ष सचिन्द्र शुक्ल ने जिलाधिकारी को पुस्तक भेंट किया।
पुस्तक मेले में एस.के. सिंह, धर्मेन्द्र पाण्डेय, दीन दयाल त्रिपाठी, डा. नवीन सिंह, रविन्द्रनाथ तिवारी, आलोक शुक्ल, विवेक मिश्र, अभिषेक मिश्र, विशाल पाण्डेय, रवीश शुक्ल, हरिशंकर, संजीव पाठक दयानन्द ओझा, विपुल ओझा, राममूर्ति मिश्र, प्रेम चन्द्र शर्मा, राम प्रसाद तिवारी, विशाल त्रिपाठी आदि ने योगदान दिया। 
अटैचमेंट क्षेत्र

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे