राकेश गिरी
बस्ती । चाइल्ड लाइन से लोगों को जोड़ने, असहाय बच्चों की मदद के लिये जागरूकता कार्यक्रम के तहत रविवार को राजकीय इण्टर कालेज के मैंदान मंें चाइल्ड लाइन दोस्ती सप्ताह के तहत 50 बच्चों के बीच पतंगबाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में आसिफ उल्लाह प्रथम, दिनेश कुमार द्वितीय और आकाश को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। सफल प्रतिभागियों को चाइल्ड लाइन के निदेशक पंकज ने उपहार देकर पुरस्कृत किया।
निदेशक पंकज ने बताया कि जनपद में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार, चाइल्ड लाइन इण्डिया फाडन्डेशन और ग्रामीण विकास सेवा समिति द्वारा मालवीय रोड नेबुलवा ताल में चाइल्ड लाइन कार्यालय का संचालन किया जा रहा है। यदि कोई बच्चा बीमार, अकेला मिले, किसी बच्चे को आश्रय की जरूरत हो, कोई बच्चा छोड़ दिया गया हो या उत्पीड़न का शिकार हो तो चाइल्ड लाइन के टोल फ्री नम्बर 1098 पर लोग सहयोग कर सकते हैं। बताया कि पतंगबाजी प्रतियोगिता का उद्देश्य चाइल्ड लाइन के बारे में लोगांे को जागरूक करना है। चाइल्ड लाइन दोस्ती सप्ताह 14 नवम्बर बाल दिवस तक चलाया जायेगा।
पतंगबाजी प्रतियोगिता को सम्पन्न कराने में कोआर्डिनेटर तमन्ना, सुनील कुमार, निधि सिंह, विजय वर्मा, संदीप सिंह आदि ने योगदान दिया।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ