Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अमेठी में तांत्रिक ने महिला से किया बलात्कार


अलीम खान 
 उत्तर प्रदेश के अमेठी में तंत्र विद्या के सहारे बीमारी समेत घरेलू परेशानी का समाधान खोजने गई एक महिला के साथ तांत्रिक द्वारा दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। महिला का आरोप है कि तांत्रिक ने झाड़फूंक के बहाने उसके साथ दुष्कर्म किया। मुकदमा दर्ज होने के बाद भी कोई कार्रवाई ना होने से महिला ने मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है।
काफी दिनों से बीमार चल रही थी महिला

गौरीगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला काफी दिनों से बीमार चल रही थी। इस बीच किसी ने उसे क्षेत्र में ही रहने वाले तांत्रिक सुंदर के बारे बताया।

जिसके बाद महिला अपने परिजन के साथ तांत्रिक के घर पहुंची।
जहां तांत्रिक ने महिला को समस्या के लिये प्रेत बाधा को जिम्मेदार ठहराया।
महिला ने आरोप लगाया कि तांत्रिक परिजनों को बहाने से दूर भेजकर कमरे मे ले जाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म करता रहा।
मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
लेकिन महिला ने हिम्मत बांधते हुए तांत्रिक द्वारा किए गए कृत्य के बारे मे परिजनों को बताया।
जिसके बाद पीड़िता और उसके परिजनों ने कोतवाली जाकर मामला दर्ज कराया।
मुख्यमंत्री से लगायी न्याय की गुहार

तंत्र-मंत्र से बीमारी सम्बन्धी समस्या को दूर करने का झांसा देकर तांत्रिक सुंदर ने तांत्रिक क्रिया कराने के बहाने महिला से लाखों रुपये भी ठग लिए।
तांत्रिक इसके बाद भी महिला को बदनाम करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता रहा।
तांत्रिक की धमकी से तंग आकर महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।
लेकिन पुलिस की लचर कार्रवाई को देखते हुए महिला ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगायी है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे