अलीम खान
अमेठी :जामो थाना क्षेत्र अंतर्गत बाबा मडारी शाह का मेला जो 1 सप्ताह तक चलता है इस समय चल रहा है मेला लगभग 1 किलोमीटर में फैला हुआ है मेले में तमाम दुकानदारों ने लाइन में दुकाने लगा रखी हैं मेले में सर्कस की दुकानें और बड़े बड़े झूले की दुकानें छोटे बड़े नाव वाले झूले और घुमावदार वाले झूले कई प्रकार के झूले लगे हुए हैं जिससे बच्चे बहुत ही आनंद उठा रहे हैं इस मेले में दैनिक उपयोग से संबंधित सभी चीजें मिल जाएंगी जहां पर चार पाई वाले चारपाई बना रहे हैं तो बक्सा वाले बक्से की बिक्री कर रहे हैं वहीं पर मेले बड़ी संख्या में भैंस के व्यापारी भैंसों से छोटी पडियों की बिक्री के लिए काफी संख्या में लाए हुए हैं छोटी बड़ी बहुत सी दुकान लगी हुई है इस मेले की खासियत यह है है तो बाबा मडारी शाह का मेला लेकिन इस मेले में मुस्लिमों से ज्यादा हिंदू भाई लोग इस मेले में भाग लेते हैं लेकिन इस मेले में सबसे बड़ी अव्यवस्था यह होती है रात दिन चलने वाले सप्ताह भर के इस मेले में छेड़खानी बहुत ही होते हैं चोर-उचक्के अपना काम बनाते रहते हैं छिनौती भी इस मेले में होती रहती है आज जब इस संवाददाता ने इस मेले का भ्रमण किया तब सर्कस के पास में कई लोग मारपीट करते हुए नजर आए वहीं पर एक जेबकतरा एक महिला का पैसा लेकर के मेले में गायब हो गया यह संवाददाता जब थोड़ी दूर आगे बढ़ा तो कुछ लोग मेले में एक महिला के साथ में छेड़खानी कर रहे थे और वह कई की संख्या में थे महिला ने उन लोगों को चप्पलों से मारना शुरू किया तब उन लोगों ने भी उस महिला के साथ में मारपीट की यह संवाददाता जब आगे बढ़ा तब दो जेबकतरा जो पीछे की जेब से एक व्यक्ति की जेब से पैसे निकाल रहा था जिसकी जेब से पैसा निकाल रहा था वह रामशाहनाऊपुर के पूरे सुब्बापांडेय के निवासी थे उन्होंने उसे पकड़ कर के पुलिस के हवाले किया इस मामले को जब पुलिस के हवाले कर रहे थे इसी बीच में उसका दूसरा साथी फरार हो गया यह मामला निपट ही रहा था कि एक महिला के साथ में दो अन्य लोग फिर छेड़खानी का मामला पुलिस कैंप में पहुंचा इस महिला ने भी जिन लोगों ने उसके साथ में छेड़खानी मारपीट किया था उससे उसके भी कई चप्पल जमाई थी यह महिला रोते हुए कह रही थी कि मैं इस मेले में आकर के बहुत ही पछता रही हूं इस मेले में जब इज्जत आबरु ही नहीं बचेगी तो ऐसे मेले को देखने से क्या फायदा यह महिला सुल्तानपुर से इस मेले में आई आई हुई थी जब इस संवाददाता ने पूछा क्या इस मामले में आप तहरीर देंगीं तो उसने कहा जब यहां मेले में पुलिस व्यवस्था बनी हुई है कैंप लगाया गया है तो यहां पर पूरी कार्यवाही होनी चाहिए यहां पर थाना कहां है हमें मालूम नहीं है फिलहाल पुलिस ने एक जेबकतरा और एक छेड़खानी करने वाले व्यक्ति को पुलिस गाड़ी में बैठाकर के थाना जामो लाकरके़ छोड़ दिया है फिलहाल इस मेले में यह मामला निपट ही रहा था कि एक अन्य महिला जिसका नाम है अनिशुलनिशा पत्नी मोहम्मद हनीफ गांव बाबूपुर सरैयां जगदीशपुर के निवासी है इसने भी रोते हुए बताया कि हमारी नई साइकिल कोई चुरा ले गया फिलहाल इस मेले में इस तरह से बड़ी ही अव्यवस्था है बड़ी ही अव्यवस्था का बोल बाला है पर्याप्त मात्रा में पुलिस ना होने के कारण मुश्किल से कैंप में बहुत ही कम मात्रा में पुलिस मौजूद है पूरे मेले में इस संवाददाता को एक होमगार्ड और एक जो जो मोटरसाइकिल और वाहनों का मेला में प्रवेश ना हो इस हेतु बैरिक बनाया गया था वहां एक पुलिसकर्मी नजर आया उसके बाद में इस संवाददाता को मुश्किल से 4 पुलिसकर्मी कैंप में मौजूद नजर आए थे जिसमें मेले की निगरानी करने के लिए उसमें से मुख्य रुप से जामो थाने के एएसआई माधव राज द्विवेदी थे बाकी इस मेले में कोई पुलिस बल नहीं है जब यह संवाददाता मेले स्थित पुलिस कैंप कार्यालय पहुंचा था तभी थाना जामो से पुलिस की गाड़ी आई थी उसमें से कुछ सिपाही मौजूद थे तब पुलिसकर्मियों की संख्या कैंप कार्यालय में बढ़ गई थी लेकिन जब दोनों मुलजिमों को ले करके वही फोर्स जामो चली आई तो फिर पूर्व की स्थिति हो गई अभी मेला कई दिन चलेगा जनपद अमेठी के पुलिस अधीक्षक महोदय जी से निवेदन है इस मेले में पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल उपलब्ध कराया जाए जितना पुलिस बल मेले में तैनात है उस से बडी. दिक्कतें मेले में हो रही है मेले में जितना पुलिस बल मौजूद है वह पर्याप्त नहीं है क्योंकि मेले में एक चक्कर लगाने से ही थकान महसूस होने लगती है तो जो पुलिसकर्मी दिन भर इस मेले में काम कर रहा है उसकी क्या स्थिति होगी जबकि अभी कुछ दिन पहले इसी थाना क्षेत्र अंतर्गत नंद महर बाबा के मेले में पीएसी भी तैनात की गई थी और अन्य थाने से पुलिस बल लगाया गया था लेकिन इस मेले में जो रात और दिन पूरी तरीके से यह मेला चलता है और इस तरह से हरकतें हो रही है ऐसे में इस मेले में पुलिस बल उपलब्ध कराया जाना बहुत ही आवश्यक है जिससे यह मेला सकुशल निपट सके और मेला देखने वालों को राहत मिले सूत्र बताते हैं जामू पुलिस द्वारा फ़ोर्स मांगी गई थी लेकिन उपलब्ध नहीं हो सकी है


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ