शिवेश
प्रतापगढ ।मजदूरो के शोषण के विरोध में माया नगरी मुम्बई में 13 नवम्बर को आजाद मैदान में एफएमआरएआई एंव यूपीएमएसआरए तथा सीआईटीयू के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित विशाल महारैली को सफल बनाने के लिए प्रतापगढ से राकेश शर्मा व चंदन मिश्र के नेतृत्व में दर्जनो लोग गत दिवस मुम्बई के लिए रवाना हुए।इस दौरान यूपीएमएसआरए के जिलाध्यक्ष बगीश मिश्र ने कहा कि सरकार व कम्पनियों की साठ - गॉठ से मजदूरो का शोषण किया जा रहा है, जिसे बर्दाश्त नही किया जायेगा । श्री मिश्र ने कहा कि मुम्बई में आयोजित महारैली सरकार व कम्पनियों के लिए चेतावनी है कि वह मजदूरो का शोषण बंद करे, अन्यथा समूचे देश में संयुक्त रूप से आन्दोलन तेज किया जायेगा, और आने वाले चुनावों में सरकार का इसका खामियाजा भुगतना पडेगा ।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ