राकेश गिरी
बस्ती । आम समाज में बढ़ रहे बीमारियों के प्रकोप से उनके बचाव एवं निरोग रहने हेतु निःशुल्क आयुर्वेद परामर्श चिकित्सा शिविर आगामी 4 दिसम्बर 2017 को प्रेस क्लब बस्ती केे सभागार मंे आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इस सम्बन्ध में राम प्रसाद स्मारक सामाजिक विकास संस्थान के पदाधिकारियों व सदस्यों की बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में उपरोक्त निर्णय लेते हुए उक्त कैम्प में प्रचुर मात्रा में दवाआंे के वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित कराने एवं वरिष्ठ चिकित्सकों को आमंत्रित करने की जिम्मेदारी संस्था के अध्यक्ष तथा वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश चन्द्र गुप्ता को सौंपी गयी है। इसी क्रम में जिला क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा0 शहाबुद्दीन से विभागीय सहयोग लेकर शिविर कैम्प के सुचारू रूप से संचालन का भी निर्णय लिया गया है। आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में असाध्य एवं जटिल रोगों के निदान हेतु आयुर्वेद के विशेषज्ञ, चिकित्सक अपनी सेवाएं उपलब्ध करवायेंगे। यह शिविर प्रातः 11 बजे से प्रारम्भ होकर सायं 5 बजे तक संचालित किया जायेगा।
संस्था की उक्त बैठक में प्रकाश चन्द्र गुप्ता, विनोद कुमार उपाध्याय, श्रीमती कमलेश गुप्ता, विवेक गुप्ता, डा0 आकाश चन्द्र गुप्ता, सर्वेश श्रीवास्तव, वशिष्ठ पाण्डेय, काशी दूबे, राजेन्द्र कुमार उपाध्याय, जीशान हैदर रिजवी उर्फ शानू, दिनेश उपाध्याय, पवन पाण्डेय, अरूण चैधरी, लवकुश, अशोक कश्यप, अमित उपाध्याय सहित तमाम पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अपनी सहभागिता निभायी।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ